लहसून और शहद खाने के बेमिसाल फायदे
किचन में इस्तेमाल होने वाला लहसुन सिर्फ भोजन का ही स्वाद नहीं बढ़ाता है. बल्कि लहसुन में कई रोगों को दूर करने की शक्ति होती है. लेकिन शहद भी कोई कम नहीं है. इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं. इसलिए जब शहद के साथ लहसुन मिल जाता है तो इसकी शक्ति कई गुना हो जाती है. अगर आप हर वक्त बीमार रहते हैं और थकान की वजह से आपका किसी काम में मन नहीं लगता है तो इसका साफ मतलब है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया है.
google-Copyright Holder: Kalyan ayurved
अगर इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है तो व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती है. लेकिन आपको बता दें कि लहसुन और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से यह एंटीबायोटिक का काम करते हैं. शहद और लहसुन एक प्रकार का सुपर फूड है. इसे तैयार करना भी कोई बड़ी बात नहीं है. शहद और लहसुन को तैयार करने के लिए एक कांच की कोई चौड़ी मुंह वाली बोतल लीजिए. अब लहसुन को छिलका हटाकर हल्का सा दबा दीजिए और इसे उस बोतल में डाल कर ऊपर से शहद मिलाइए. इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दीजिए. जिससे लहसुन में पूरा शहद समा जाए. फिर इसे सुबह खाली पेट दो लहसुन की कली और एक चम्मच शहद को लगातार 7 दिनों तक है और फिर देखिए कमाल.
आपको बता दें कि हमेशा कच्चे लहसुन और शुद्ध शहद का ही प्रयोग करें क्योंकि यह कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार होता है. साथ ही इसे खाने से वजन भी कम होता है.
तो चलिए जानते हैं लहसुन और शहद खाने के फायदे-
इम्यूनिटी बढ़ाएं-
google-Copyright Holder: Kalyan ayurved
लहसुन और शहद के मेल से इस घोल की शक्ति ज्यादा हो जाती है और इसके सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत ही मिलता है. इम्यून सिस्टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है और कोई भी बीमारियां जल्दी नहीं हो पाती है.
दिल के लिए है फायदेमंद-
google-Copyright Holder: Kalyan ayurved
लहसुन और शहद का नियमित सेवन करने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है. जिससे खून का रक्त संचार ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है. जिससे हृदय सुरक्षित रहता है.
गले की खराश के लिए भी है फायदेमंद-
इस मिश्रण को नियमित सेवन करने से गले का संक्रमण दूर होता है क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. यह गले की खराश और सूजन कम करने में मददगार होते हैं.
डायरिया-
अगर किसी को डायरिया हो रहा हो तो शहद और लहसुन का मिश्रण खिलाएं. इससे उनका पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाएगा और पेट के संक्रमण भी ठीक हो जाएंगे.
सर्दी- जुकाम से राहत-
google-Copyright Holder: Kalyan ayurved
लहसुन एंटीबायोटिक के रूप में काम करता है. इसलिए इसके खाने से सर्दी- जुकाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है. यह मिश्रण शरीर की गर्मी को बढ़ाता है और कई बीमारियों से बचाव करने में मददगार होता है.
फंगल इनफेक्शन-
फंगल इनफेक्शन शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं. लेकिन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्टेरिया को खत्म करके शरीर को बचाता है.
डिटॉक्स-
लहसुन और शहद का मिश्रण एक प्राकृतिक डिटॉक्स के रूप में काम करता है. जिसे खाने से शरीर से गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और हमारा शरीर सुरक्षित रहता है.
मर्दाना ताकत-
google-Copyright Holder: Kalyan ayurved
शहद और लहसुन का मिश्रण नियमित सेवन करने से पुरुषों में कई तरह की समस्याएं दूर होती है. इसके नियमित कुछ दिन सेवन करने से मर्दाना ताकत में बढ़ोतरी होती है क्योंकि इसके सेवन से रक्त संचार अच्छी होती है और शरीर के नसों को ताकत मिलता है.
हम उम्मीद करते हैं कि यह पोस्ट पसंद आई होगी. पसंद
Post a Comment