गर्भधारण से लेकर प्रसव के बीच महिलाओं को होने वाली परेशानी
महिलाओं को मां बनना सबसे खुशी का पल होता है. इस दौरान कितना भी कष्ट हो लेकिन एक महिला उसे खुशी-खुशी सह लेती है. गर्भावस्था के समय महिला के लिए जटिलताओं से भरा हुआ होता है. खासकर वैसे महिला जो पहली बार मां बनती हैं उन्हें तो इस बात को लेकर परेशानी हो जाती है कि उन्हें इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. गर्भावस्था के दौरान महिला को बहुत सी समस्याओं से गुजारना पड़ता है. कुछ महिलाओं को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो कुछ की प्रेगनेंसी बिना किसी समस्या के निकल जाती है और यह सब गर्भधारण के बाद शरीर में होने वाले हार्मोन और बदलाव पर निर्भर करता है. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से गर्भधारण से लेकर बच्चे को जन्म तक यानी प्रसव होने तक आने वाली परेशानियों के बारे में बात करने जा रहे हैं.
google-Copyright Holder: suman beauty
तो चलिए जानते हैं गर्भधारण से प्रसव तक होने वाली परेशानियों के बारे में-
1 .मॉर्निंग सिकनेस-
google-Copyright Holder: suman beauty
प्रेगनेंसी की शुरुआत में सुबह उठने में परेशानी होना, सिर में दर्द, चक्कर, महसूस होना आम बात होती है और इसका कारण प्रेग्नेंट महिला के शरीर में तेजी से हो रहे हार्मोनल बदलाव की वजह से होते हैं और ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान यह समस्या होती है.
2 .उल्टी होना-
google-Copyright Holder: suman beauty
गर्भावस्था के दौरान उल्टी व मतली के साथ सीने में जलन महसूस होना आम बात होती है. कुछ महिलाएं उल्टी की समस्या से गर्भावस्था के पहले 3 महीने तक परेशान रहती हैं और उसके बाद उन्हें इस परेशानी से छुटकारा मिल जाता है. लेकिन कुछ महिलाएं प्रेगनेंसी के पूरे 9 महीनों तक उल्टी और मतली की समस्या से परेशान रहती हैं.
3 .कमजोरी व थकान महसूस होना-
google-Copyright Holder: suman beauty
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में हार्मोनल में बदलाव की वजह से शरीर में उर्जा की कमी होने लगती है और कुछ महिलाओं का इस दौरान खाने पीने का मन भी नहीं करता है. उसके बाद महिला का वजन बढ़ने के कारण महिला को किसी भी काम को करने में परेशानी का अनुभव होने लगता है. जिसके कारण गर्भावस्था के दौरान कमजोरी व थकान महसूस होना आम बात होती है.
4 .पेट से जुड़ी समस्या-
गर्भावस्था के दौरान हो रहे हार्मोन में बदलाव का असर पाचन तंत्र पर पड़ता है. जिसकी वजह से पाचन तंत्र स्लो हो जाती है और महिला को एसिडिटी, पेट में दर्द, कब्ज, भूख नहीं लगना जैसी समस्या से परेशान होना पड़ता है.
5 .तनाव होना-
google-Copyright Holder: suman beauty
शरीर में हार्मोनल बदलाव होने के वजह से शारीरिक परिवर्तन के कारण कई बार गर्भावस्था के दौरान महिलाएं तनाव में आ जाती है. लेकिन गर्भावस्था में तनाव महिला और गर्भ में पल रहे शिशु की मुश्किलों को बढ़ा सकता है. ऐसे में महिला को तनाव लेने से बचना चाहिए और खुश रहना चाहिए.
6 .दर्द की परेशानी-
google-Copyright Holder: suman beauty
गर्भावस्था के दौरान कमर दर्द, सिर दर्द व चक्कर पेट में दर्द, पैरों में ऐंठन का होना आम बात होती है. कई बार कमजोरी होने के कारण महिला को पूरे शरीर में भी दर्द का एहसास हो सकता है. ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए महिला को प्रचुर मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए और शारीरिक परिश्रम से बचना चाहिए.
7 .वजन का बढ़ना-
google-Copyright Holder: suman beauty
गर्भावस्था के तीसरे महीने तक महिला के शरीर में वजन की कमी आ सकती है. लेकिन तीसरे महीने खत्म होने के बाद महिला का वजन बढ़ने लग जाता है. कुछ महिलाएं गर्भावस्था के दौरान जरूरत से ज्यादा भोजन करने लग जाती हैं. जिसके वजह से महिला का वजन बहुत जल्दी बढ़ने लग जाता है.
8 .यूरिन की परेशानी-
google-Copyright Holder: suman beauty
गर्भावस्था के शुरुआती दौर में हार्मोनल बदलाव के वजह से किडनी अधिक सक्रिय हो जाती है. जिसके वजह से बार-बार यूरीन पास करने की इच्छा होती है. उसके बाद जैसे-जैसे महिला का वजन बढ़ने लगता है तो मूत्राशय पर दबाव पड़ने के कारण महिला को बार- बार यूरिन जाने की परेशानी होती है और गर्भावस्था के दौरान आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप यूरिन न रोकें.
9 .बवासीर की परेशानी-
गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने के कारण पीठ के नीचे की तरफ मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है. जिसके कारण गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं को बवासीर जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है.
10 .सूजन की समस्या-
बहुत सी महिलाओं को आठवें, नौवें महीने में पैरों और हाथों में सूजन आ जाती है. जिसके कारण पैरों में दर्द चलने में परेशानी का अनुभव भी हो सकता है और आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए. यदि आपको सूजन बहुत ज्यादा है और उस में असहनीय दर्द हो रहा है तो इसका कारण कुछ और भी हो सकता है. ऐसे में आपको जल्द ही अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए.
11 .सोने में परेशानी-
google-Copyright Holder: suman beauty
महिला का शारीरिक वजन बढ़ने के कारण प्रेगनेंसी की आखिरी दिनों में महिला को सोने से जुड़ी भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस परेशानी से निजात पाने के लिए महिला को सीधा या उल्टा नहीं सोना चाहिए. बल्कि करवट लेकर सोना चाहिए क्योंकि करवट लेकर सोने से महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु को किसी तरह की परेशानी नहीं होती है. लेकिन एक ही तरफ करवट लेकर भी सारी रात नहीं सोना चाहिए.बल्कि करवट बदलते रहना चाहिए.
12 .इंफेक्शन का खतरा-
गर्भावस्था के दौरान यदि महिला का खान पान के प्रति लापरवाही रहती है तो इसके कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. जिसकी वजह से महिला को ब्लड इनफेक्शन, यूरिन इन्फेक्शन, एलर्जी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
13 .प्रसव के समय होने वाला दर्द-
google-Copyright Holder: suman beauty
प्रसव का समय नजदीक आने पर महिला को पेट में मीठा दर्द होने लगता है और जैसे ही शिशु पूरी तरह से बाहर आने के लिए तैयार हो जाता है. उसके साथ इस दर्द को सहना महिला के लिए मुश्किल हो जाता है. जितने समय तक प्रसव नहीं होती है. उतनी देर तक महिला को यह दर्द सहना पड़ता है. लेकिन जैसे ही बच्चे का जन्म हो जाता है. इस दर्द से आपको आराम मिल जाता है और यदि आप कि सिजेरियन प्रसव होती है तो आपको इस दर्द को नहीं सहना पड़ता है.
Post a Comment