दूध की मलाई से ऐसे चमकाएं चेहरा

लड़का हो या लड़की हर कोई अपने चेहरे को चमकाने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं. कई तरह के क्रीम पाउडर फेस वास आदि का इस्तेमाल करते हैं. चेहरे को चमकदार बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर में जाकर घंटों ही मेकअप करवाना, फेशियल, ट्रीटमेंट इत्यादि का सहारा लेते हैं. लेकिन वह निखार सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए आपको मिलता है. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं. जिससे आप अपने चेहरे को ज्यादा खूबसूरत और चमकदार घर में ही बना सकते हैं.

google-Copyright Holder: MANU LIFE
शहद व मलाई का फेस पैक-

google-Copyright Holder: MANU LIFE
अपने चेहरे को पोषण और मॉइश्चराइज करने के लिए आपको पौष्टिक चीजों के साथ अपनी स्किन को पोषण देना होता है. पौष्टिक फेस पैक बनाने के लिए आपको एक चम्मच शहद और एक चम्मच मलाई लेना है. अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लेना है. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर थोड़ी देर मालिश करें और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें और साफ तौलिए से पोछ लें.
हल्दी और मलाई का फेस पैक-

google-Copyright Holder: MANU LIFE
रेडिएंट त्वचा पाने के लिए आप किस अद्भुत फेस पैक का उपयोग कर सकती हैं और शुष्क त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं. इसे बनाने के लिए दो चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच मलाई और गुलाब जल की कुछ बूंदें को मिलाकर अच्छी तरह से इसे पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाकर थोड़ी देर मालिश करें और 30 मिनट बाद धो लें. इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा.
ओलिव आयल और मलाई-

google-Copyright Holder: MANU LIFE
यह एक एंटी एजिंग फेस पैक की तरह काम करता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मलाई में ओलिव आयल की कुछ बूंदों को मिलाकर और अच्छे से मिक्स कर ले. अब इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर मसाज करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से धो लें इसके इस्तेमाल से आपकी चेहरे की त्वचा कोमल व सुंदर होगी.

No comments

Powered by Blogger.