यह पौधा कहीं मिल जाए तो छोड़ना नही,है बड़े काम की चीज

नमस्कार दोस्तों, इस चैनल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है. दोस्तों, इस चैनल को फॉलो करें और घर बैठे जाने लाइफ़स्टाइल, स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़ी खबरें.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
दोस्तों, आज हम जिस पेड़ के बारे में बात करने जा रहे हैं. वह अरंड का पौधा. यह किसी भी स्थान पर और किसी भी मौसम में उगने वाला पौधा है. जो कम पानी में पलने वाला होता है. इसका पौधा अक्सर गांव में देखने को मिल जाता है. इसके को बहुत सारे लोग अपने खेतों में रक्षक के तौर पर लगाते हैं और कुछ लोग घर के आसपास लगा कर इसे अपने पड़ोसी की तरह इस्तेमाल करते हैं.
यह पित्त नाशक होता है और शरीर के जकड़न को दूर करने वाला होता है. खासतौर पर अरंडी की जड़ और पत्ते दवाइयों में इस्तेमाल किए जाते हैं. इसके बीज से जो तेल निकलता है. उसे अरंडी का तेल कहते हैं.
अगर इसकी गुणों की बात करें तो अरंडी वायु और कफ का नाश करने वाली होती है. रस में तीखी, कसेली मधुर और पकने के बाद कटु होती है. यह गर्म, हल्की, चिकनी एवं जठराग्नि, स्मृति, स्थर्ता, मेधा, कांतिबल वीर और आयुष को बढ़ाने वाली होती है. यह उत्तम रसायन भी है. साथ ही ह्रदय के लिए हितकर भी होती है.
इसका तेल पचने के बाद मधुर होता है यह फिर पचने में भारी और कफ करने वाला होता है.
तो चलिए जानते हैं अरंडी के फायदे-
बाल उगाए-
अगर आपके सिर पर बाल कम है या आपकी भौंहें पतली हो तो प्रतिदिन अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें. रात को सोते समय भौंहे पर तेल को हल्का गर्म करके लगाए. कुछ दिन नियमित इस्तेमाल करने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा.
फटी एड़िया-
अक्सर ठंड के मौसम में एड़िया फट जाती है. इसके लिए अरंडी के तेल को हल्का गर्म करके फटी हुई एड़ियों पर रात को सोते समय लगाएं और फिर सुबह धो लें. यह फटी एड़ियों के दर्द को भी हटाएगा और साथ ही फटी एड़ियों को भी ठीक कर देगा.
नींद नहीं आना-
अगर नींद नही आने की समस्या है तो अरंडी के कोमल पत्ते दूध में पीसकर हल्के गर्म करके ललाट और कनपटी पर बांधने चाहिए. पैर के तलवों और सिर पर अरंडी के तेल की मालिश करनी चाहिए. इससे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है और नींद अच्छी आती है.
जोड़ों का दर्द-
अक्सर उम्र ढलने के बाद जोड़ों की समस्या हो जाती है और दर्द करने लगता है. हालांकि यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है. जिसके लिए अरंडी का तेल बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एंटी इन्फ्लामेट्री तत्व मौजूद होते हैं. जो जोड़ों के दर्द को ठीक करने में मददगार होते हैं. रोजाना अरंडी के तेल से मालिश करने से जोड़ों का दर्द ठीक हो जाता है.
अंदरूनी चोट-
अगर किसी को अंदरूनी चोट है. तो अरंडी के पत्तों के काढ़े में हल्दी पाउडर डालकर दर्द वाली जगह पर गरम- गरम डाले और उसके पत्ते उबालकर हल्दी डालकर चोट वाले स्थान प ररखकर सूती कपड़े की पट्टी बांधे चोट का दर्द से तुरंत आराम मिलेगा.
गांठ-
कई बार शरीर में गांठ होने की समस्या हो जाती है या चोट के बाद गांठ बन जाती है. इसके लिए अरंडी के बीज और हरड़ बराबर मात्रा में लेकर पीस लें.अगर नई गांठ हो तो बांधने से गाँठ बैठ जाएगी और अगर लंबे समय से पुरानी गांठ होगी तो वह पककर फूट जाएगी.
सूजन-
अरंडी के पत्ता पर सरसों का गर्म तेल लगा कर बांधने से सूजन दूर होती है. अरंडी के तेल को भी सूजन वाली जगह पर मालिश करने से दर्द में काफी आराम मिलता है.
नाखून के लिए-
अगर आप अपने नाखूनों को चमकदार बनाना चाहते हैं तो अपने नाखूनों को उसके लिए थोड़ी देर के लिए डुबोकर रखें और फिर मालिश कर ले. आप चाहे तो नाखून को डुबोने की जगह कॉटन की मदद से भी नाखूनों पर यह तेल लगा सकते हैं. इसका इस्तेमाल कुछ ही दिन करने से आपके नाखून चमकने लगेंगे.
कब्ज के लिए-
अगर आप कब्ज की परेशानी में रहते हैं तो अरंडी तेल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए सुबह एक चम्मच अरंडी का तेल सेवन कर सकते हैं. आप चाहें तो इसको संतरे के जूस, करौंदे का जूस या अदरक के जूस के साथ भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं. आप इस बात का ध्यान रखें कि इसका 3 दिन से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए.
दाद की समस्या-
अगर आप दाद की समस्या से परेशान रहते हैं तो अरंडी तेल का इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद गुण इंफेक्शन को खत्म करने में मददगार होते हैं. अरंडी के तेल को प्रभावित जगह पर पूरी रात लगा रहने दें. रात को सोने से पहले उस जगह पर अरंडी का तेल लगा ले. आपका दाद बहुत जल्दी दूर हो जाएगा.
आमातिसार-
अगर हम आमातिसार है तो सोठ के काढ़े में या गर्म पानी में अरंडी का तेल मिलाकर पीना चाहिए. या अरंडी के तेल की पिचकारी देनी चाहिए. यह इस रोग के लिए सबसे बढ़िया इलाज है.
तिल चिन्ह-
अगर आपके शरीर में जन्म से ही तिल चिन्ह है और उन्हें दूर करना चाहते हैं तो अरंडी के पत्तों की डंडी पर थोड़ा सा कली चूना लगाकर उसे तिल पर घिसने से खून निकल कर तिल गिर जाता है.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक, शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं यह जानकारी आपको कैसी लगी.
आपका दिन शुभ हो.
धन्यवाद.

No comments

Powered by Blogger.