सुन्दरता के लिए वरदान है जैतून का तेल, जानें इसके फायदे
जैतून का तेल आपके बालों और स्किन दोनों के लिए काफी मददगार होता है. अगर आप अंदरुनी रूप से भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो जैतून का तेल खाना बनाने में भी इस्तेमाल करना अच्छा होता है. कोई प्रोडक्ट्स की खरीदारी करते समय स्वास्थ्यवर्धक पदार्थों पर भी ध्यान दे. तो आपके लिए यह पर होगा.
अगर आप बालों की शाइनिंग और चेहरे की सुंदरता बढ़ाना चाह रहे हैं तो एक बोतल जैतून का तेल ले ले. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है. यह आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा क्योंकि जैतून के तेल में विटामिन ए, फैटी एसिड तथा मिनरल्स आदि प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं. उम्रदराज महिलाओं को भी इससे काफी फायदा मिलता है क्योंकि इससे त्वचा की झुर्रियां और उम्र का असर कम होता है.
जैतून तेल को त्वचा की देखभाल करने के लिए प्रयोग करके नहाए या जैतून तेल एक बाल्टी में नहाने का पानी लेकर उसमें 5 चम्मच मिला लें. अब इस तेल से नहाने के समय साबुन का प्रयोग नहीं करें. एक बार नहा कर निकलने पर आपकी त्वचा काफ़ी मुलायम और स्वस्थ हो जाएगी. बाल्टी में जैतून का तेल मिलाने के बदले शरीर में भी जैतून तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
जैतून का तेल त्वचा को करता है मुलायम-
कुछ महिलाएं नहाने के बाद शरीर में तेल लगाना पसंद करती हैं. अगर किसी अन्य तेल लगाने की जगह जैतून का तेल लगाएं तो आपकी स्किन के लिए अच्छा होता है. यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है. जो कि आपकी त्वचा में झुर्रियां होने से रोकता है. इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा बच्चों जैसी मुलायम बनती है. यह त्वचा को तुरंत पोषण प्रदान करता है. इसलिए नहाने के बाद या नहाने के पहले जैतून का तेल इस्तेमाल करना त्वचा के लिए वरदान साबित होता है.
झुर्रियों के लिए-
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी त्वचा पर झुर्रियां आ रही है. जिसकी वजह से आपकी उम्र कहीं ज्यादा मालूम हो रही है तो जैतून का तेल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित होगा. जैतून के तेल की मदद से आपकी त्वचा की रोजाना मालिश करें आप पाएंगे कि आप की झुर्रियां बहुत कम हो गई है.
बालों के लिए-
जैतून के तेल को नियमित रूप से सिर पर मालिश करने से बाल मजबूत एवं घने होते हैं. साथ ही बालों का झड़ना, बालों का दो मुंहे होना भी रुक जाता है. इसे बालों में कंडीशनर की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है. जिससे आपकी डैंड्रफ की समस्या दूर होता है. वह बाल मुलायम भी होते हैं.
शरीर के लिए-
जैतून के तेल की शरीर पर मालिश करने से शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है. इसका नित्य प्रयोग त्वचा की झुर्रियां एवं काले दाग,धब्बों को खत्म कर त्वचा को सुंदर जवान बनाता है.
एड़ियों के एड़ियों के लिए-
प्रतिदिन रात को सोने से पहले जैतून तेल को गुनगुना करके एड़ियों में मालिश करने से फटी हुई एड़ियां ठीक होती है. एडियाँ मुलायम और चमकदार बनती है साथ ही इस तेल को शरीर के जोड़ो आदि पर इस्तेमाल करने से जोड़ों का दर्द से भी राहत मिलता है.
होठों के लिए-
होठों पर इसकी मालिश से होठ के फटने की समस्या दूर होती है.इससे होंठ मुलायम होते हैं जैतून के तेल की मालिश से नाखूनों में भी मजबूती वह चमक आती है.
चेहरे के लिए-
जैतून तेल की नियमित चेहरे पर मालिश से शरीर पर कील, मुंहासे, दाग, धब्बे आदि नहीं होते हैं. इसके साथ ही स्किन कैंसर और स्किन संबंधी अन्य बीमारियों में भी सहायक सिद्ध होता है. जैतून के तेल का प्रयोग फेस पैक, बॉडी लोशन एवं स्क्रबर के रूप में भी किया जाता है. इसके प्रयोग से त्वचा पर निखार आता है. वह त्वचा कोमल और मुलायम बनती है. इसमें विटामिन से वह मिनरल्स होने के कारण यह त्वचा के अंदर जाकर उसे खूबसूरत बनाता है. इसकी मालिश शरीर को स्फूर्ति दायक एवं दिमाग को तनाव मुक्त करती है.
नवजात बच्चे के लिए-
जैतून तेल की मालिश से नवजात बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है. इसकी नियमित मालिश से बच्चे को बढ़ने में मदद मिलती है. बच्चे को नहाने के थोड़ी देर बाद जैतून के तेल की मालिश करने से त्वचा का कालापन दूर होता है. त्वचा अच्छा चमकने लगती है.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक, शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं यह जानकारी आपको कैसी लगी. साथ ही ऐसे ही जानकारी पाने के लिए कल्याण आयुर्वेद चैनल को फॉलो कर ले.
आपका दिन शुभ हो.
धन्यवाद.
Post a Comment