अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय

किसी भी महिला एवं लड़कियों के लिए चेहरे की सुंदरता मायने रखता है. लेकिन कई बार खूबसूरत चेहरे और सुंदर शरीर के लिए अनचाहे बाल शारीरिक सुंदरता के लिए अभिशाप बन जाते हैं. अक्सर लोग ऐसे में यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि किस प्रकार इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाया जाए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनचाहे बाल किसी शारीरिक कमी के कारण नहीं बल्कि हार्मोंस में हुए असंतुलन के कारण आते हैं.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
अनचाहे बालों से पीछा छुड़ाने के लिए आपको ऐसी चीजों का उपयोग करना चाहिए. जिससे आपकी त्वचा को नुकसान ना हो और आपकी सुंदरता भी बरकरार रहे. इसके लिए बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट मिलते हैं. जिस से अनचाहे बाल को हटाया जा सकता है. पर इससे छुटकारा नहीं पाया जा सकता है. इसलिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं. जिससे आपको अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगी और आपकी स्किन को किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होगा.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
तो चलिए जानते हैं अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-
* अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको कच्चे पपीते के कुछ टुकड़े लेने हैं. आप इन्हें पीस कर पेस्ट बना लें. इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इस पेस्ट को अनचाहे बालों वाले हिस्से पर लगाएं. सूखने के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद इसे अच्छी तरह साफ कर ले इसे साफ करने से अनचाहे बाल हट जाएंगे. ऐसा हफ्ते में एक बार करें इससे अनचाहे बाल तो हटेंगे साथ ही आपकी त्वचा की सुंदरता भी बढ़ेगी.
* अनचाहे बालों को हटाने के लिए आपको काबली चने भी मददगार है. इसका प्रयोग शरीर से अनचाहे बालों को दूर करने ही नहीं बल्कि रोकने के लिए भी पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आधा कटोरी चने का आटा ले, आधा कटोरी दूध और एक चम्मच हल्दी लेकर इसे आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे पर या अनचाहे बाल वाले हिस्से पर लगा कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. आधा घंटा लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें. इसके इस्तेमाल से आपको अनचाहे बाल से जल्दी छुटकारा मिलेगा.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
* अनचाहे बाल से छुटकारा पाने के लिए अंडे के मास्क को आप पैक की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए एक अंडे के सफेद भाग को फेटकर अपने चेहरे पर लगाएं. इसे थोड़ी देर सूखने दें. सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें. इससे आपको अनचाहे बाल निकालने के साथ-साथ झुर्रियां की समस्या से भी निजात मिल जाता है.
* अनचाहे बाल से छुटकारा पाने के लिए हल्दी भी मददगार साबित होता है. हल्दी एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक होने के साथ ही अनचाहे बालों को भी दूर करती है. इसे लगाने से चेहरे पर बाल नहीं उगते हैं और त्वचा की रंगत भी निखरती है. इसके लिए प्रतिदिन हल्दी का पेस्ट बनाकर 5 से 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए.
* बेसन त्वचा पर लगाने से त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ बाल रहित भी बनाने में मददगार है. इसके लिए थोड़े से बेसन में एक चुटकी हल्दी और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर लगाएं इस पेस्ट को सूखने के बाद रगड़ते हुए पानी से धो लें. ऐसा प्रतिदिन करने से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा.
* अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो शक्कर को पिघलाकर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं और इसे पेस्ट तैयार कर ले. इसके बाद इस पेस्ट को वैक्स की तरह चेहरे पर लगाएं और फिर साफ कर लें. इससे अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगा.
* अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए चीनी भी मददगार है. चीनी मृत त्वचा को हटाकर अनचाहे बालों को जड़ से निकाल देता है. इसके लिए अपने चेहरे को पानी से गिला करके उस पर चीनी लगाकर रगड़ें ऐसा हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर करें.
* मसूर को रात भर पानी में भिगोकर रखें सुबह उसमें नींबू का रस शहद आलू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीस कर पेस्ट बना लें. आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद रगड़ ते हुए इसे साफ कर लें. इस से अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगा.

No comments

Powered by Blogger.