रोजाना चेहरे पर लगायें दही,फिर देखें कमाल
दोस्तों आज के ज़माने में लड़का हो या लड़की शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जो निखरा और बेदाग त्वचा से प्यार न हो.लेकिन ऐसा भी कोई इंसान नही होगा जिसकी त्वचा पर आज तक कोई समस्या नही आया हो.कई लोग तैलीय त्वचा से परेशां होते हैं तो कई लोग दाग,धब्बे मुंहासे,आदि से परेशान होते हैं.
अगर आप स्किन की समस्या को गिनती करना चाहे तो आप थक जाएंगे लेकिन गिनती पूरी नही होगी.क्योंकि आजकल त्वचा पर कई ऐसी समस्या आने लगी है जिसका कुछ लोग नाम तक नही जानते हैं.इन सब समस्याओं के लिए आपने कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ घरेलू उपाय भी किये होंगे.लेकिन क्या आपने कभी दही का इस्तेमाल किया है.अगर नही तो अब जरुर करके देखिये.दही से आपको गजब के फायदे देखने को मिलेंगे.
तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से दही चेहरे पर लगाने से होने वाले गजब के फायदे से रूबरू कराने जा रहे हैं.जिसे जानने के बाद शायद आप भी दही का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे.
तो आइये जानते हैं चेहरे पर प्रतिदिन दही लगाने के फायदे-
1 .आजकल त्वचा की हर समस्या के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध है.इन प्रोदुच्ट्स के लंबे समय तक प्रयोग करने से त्वचा रुखी हो जाती है.अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो दही आपको इन समस्याओं से निजात दिलाएगा.जी हाँ दही को प्रतिदिन चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा एकदम सॉफ्ट और सुन्दर हो जाती है.
2 .आज के ज़माने में वातावरण में धूल और गन्दगी की बहुत ज्यादा मात्र हो गयी है जिसका असर हमारे शरीर के चेहरे वाले हिस्से पर ही पड़ता है क्योंकि बाकी शरीर तो हम ढक लेते है लेकिन चेहरा ज्यादातर हम नहीं ढक पाते हैं. और शाम तक चेहरे पर धूल मिट्टी के कण बैठ जाते हैं.इसलिए आपको दही का इस्तेमाल चेहरे पर करने से चेहरे की साडी गन्दगी बाहर निकल आती है.
3 .चेहरे पर दही लगाने से चेहरे के दाग,धब्बे ख़त्म हो जाते हैं.अगर आपको भी दाग,धब्बों की समस्या है तो आप दही का इस्तेमाल करें.इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लेकर थोडा सा बेसन मिलाकर आप दाग,धब्बों वाली जगह पर प्रतिदिन लगायें आपके दाग धब्बे दूर हो जाएंगे.
4 .चेहरे से दाग,धब्बे हटाकर चेहरे को गोरा बनाने के लिए दही मददगार साबित होता है.दही प्रतिदिन चेहरे पर लगाने से चेहरे का रंग निखरता है.अगर आप दही का इस्तेमाल गर्दन और बाजू पर करती हैं तो कालापन दूर करने में मदद मिलता है.
5 .चेहरे पर प्रतिदिन दही का इस्तेमाल करने से त्वचा की खोई हुई नमी वापस आती है.साथ ही दही के इस्तेमाल से चेहरे के दाने ख़त्म हो जाते हैं.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी अच्छी लगी होगी.अगर अच्छी लगी हो तो लाइक,शेयर करें और कमेन्ट में जरुर बताएं आपको कैसी जानकारी चाहिए.हम आप तक जरुर पहुचने की कोशिश करेंगे.साथ ही ऐसे ही जानकारी पाने के लिए हमे फॉलो करें.
धन्यवाद.
Post a Comment