सरसों साग खाने के जबरदस्त फायदे

दोस्तों ऐसे तो सरसों के साग का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और अगर इसके साथ मक्के की रोटी हो तो कहना ही कुछ नहीं है. पूरे भारत में खासतौर से पंजाब में तो ये मक्के की रोटी के साथ चाव से खाया जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरसों के साग में कम कैलोरी और फैट होता है वहीं सरसों के साग में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन B12, मैग्निशियम, आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है.

Copyright Holder: suman beauty
जानें सरसों साग के फायदे-
* सरसों साग में मौजूद कैल्शियम और पोटेशियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मददगार होता है यह हड्डियों से जुड़े रोगों को दूर करने में सहायक होता है.
* इसके साथ ही सरसों के साग का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर घटता है और फोलेट का निर्माण ज्यादा होता है. इससे कार्डियोवैस्कुलर रोगों से बचाव करने में मदद मिलती है.

Copyright Holder: suman beauty
* सरसों साग में विटामिन के प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो हड्डियों की मजबूती, खून बहना बंद होना तथा अल्जाइमर जैसी रोगों को दूर करने में सहायक होती है.
* सरसों के साग में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मददगार होता है. सरसों के साग में फाइबर अधिक मात्रा में होने के कारण मोटापा जैसी समस्या से भी राहत मिलती है.
* सरसों के साग में एंटी ऑक्सीडेंट और सल्फर मौजूद होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मददगार होते हैं. जिसके कारण हृदय स्वस्थ और अच्छा रहता है. साथ ही कई अन्य प्रकार की दीर्घकालिक बीमारियां को रोकने में मदद मिलती है.
* सरसों के साग में मौजूद विटामिन के और ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन को कम करने में सहायक होते हैं जो सूजन को दूर कर कैंसर, ह्रदय रोग, गठिया जैसी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं.
* तंबाकू के धुएं में कार्सिनोजेन होता है जिसके कारण शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाती है. जिस वजह से एंफिसेमा की समस्या हो सकती है. विटामिन ए युक्त आहार का सेवन करने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है और सरसों के साग में अच्छी मात्रा में विटामिन ए होने के कारण यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए तंबाकू का सेवन करने वालों को विशेष रूप से सरसों के साग का सेवन करना चाहिए.
* अगर मानसिक स्वास्थ्य की बात करो तो जैसे- जैसे हम बड़े होते हैं. हमारे मानसिक रूप से काम करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है. अध्ययनों में पता चला है कि प्रतिदिन तीन बार हरे पत्तेदार सब्जियां का सेवन करने से मानसिक कार्य करने की क्षमता कम से कम 40 परसेंट कोई नुकसान होता है. इसलिए सरसों साग का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है.
सरसों के साग में फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं. जो प्राकृतिक रसायन हैं और खाद्य पदार्थों वाले पौधे में पाए जाते हैं. यह रसायन सूक्ष्म कवक कीड़े और अन्य खतरों से पौधों की रक्षा में मदद करते हैं. लेकिन मानव शरीर के लिए ही लाभदायक है फाइटोन्यूट्रिएंट्स युक्त खाद्य पदार्थ को खाने से रोग को रोकने और अपने शरीर को ठीक से काम करने में मदद मिलती है. इसलिए मधुमेह और मोटापे से ग्रसित लोगों को इसका सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि फाइटोन्यूट्रिएंट्स युक्त आहार मधुमेह और मोटापे को रोकने में मदद करता है साथ ही मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर करें और लाइफ़स्टाइल, स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़ी खबरें पाने के लिए हमें फॉलो कर ले.
आपका दिन शुभ हो
धन्यवाद

No comments

Powered by Blogger.