प्रेगनेंसी के दौरान होती है ये समस्या और ये है बचने का उपाय

प्रेगनेंसी के 9 महीने महिला के लिए बहुत ही खास होता है. लेकिन जितना खास होता है उतना ही महिला के लिए इन दिनों में शरीर में कई तरह के उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होता है. जिसके कारण महिला को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जैसे कि शरीर का वजन बढ़ना, मॉर्निंग सिकनेस, उल्टी, चक्कर आना, सिर में दर्द, भूख कम लगना, शरीर में दर्द आदि प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला उनकी शरीर में हो रहे बदलाव के कारण अलग-अलग लक्षण देखने को मिलती है. लेकिन महिला को इनसे घबराना नहीं चाहिए. बल्कि इस दौरान अपनी देखभाल अच्छे से करनी चाहिए ताकि गर्भस्थ शिशु के विकास पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
तो चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले समस्याएं एवं उसका उपाय-
1 .मॉर्निंग सिकनेस.
हार्मोनल बदलाव होने के कारण महिला को सुबह उठते समय परेशानी हो सकती है. इस परेशानी में बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी का एहसास हो सकता है. ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आप स्वस्थ रहने की कोशिश करें. अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का अच्छे से ध्यान रखें. जिससे आपके शरीर में सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद हो और आपको स्वस्थ रहने में मदद मिले. इससे आपको मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से निजात मिलेगी.
2 .उल्टी की समस्या-
प्रेगनेंसी के दौरान मुंह का स्वाद कड़वा होने के कारण शरीर में होने वाले बदलाव के कारण महिला को उल्टी की समस्या भी हो सकती है. कई महिलाओं में यह समस्या प्रेगनेंसी के 3 महीने तक रहती है तो कई महिलाएं प्रेगनेंसी के पूरे 9 महीने तक इस समस्या से परेशान रह सकती है. ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको आंवले का मुरब्बा सेवन करना चाहिए. नमक और नींबू का रस पानी में मिलाकर पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. तुलसी के पत्तों के रस और शहद मिलाकर सेवन करना फायदेमंद रहेगा. इससे आपको इस समस्या से राहत मिलेगी.
3 .सिर दर्द और चक्कर-
प्रेगनेंसी के दौरान सिर दर्द व चक्कर एक आम समस्या है क्योंकि प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में ब्लड फ्लो काफी तेजी से होता है. जिसकी वजह से महिला को सिर दर्द व चक्कर जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस स्थिति में महिला को स्वस्थ आहार सेवन करना चाहिए और साथ ही अपने शरीर को आराम देना चाहिए. इससे आपको सिर दर्द व चक्कर की समस्या से राहत मिलेगी.
4 .कमजोरी और थकान-
शरीर में अचानक से हो रहे इतने सारे बदलाव के वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कमजोरी व थकान का अनुभव भी हो सकता है. ऐसे में महिला को भरपूर पोषक तत्व युक्त आहार सेवन करना चाहिए और साथ ही थकान और कमजोरी दूर करने के लिए आपको शरीर में मालिश करनी चाहिए. लेकिन ज्यादा तेजी से नहीं बल्कि आराम से जिससे आपको राहत मिल सके.
5 .चिड़चिड़ापन-
प्रेगनेंसी के दौरान चिड़चिड़ापन एक आम समस्या है. जिसके कारण महिला का स्वभाव वाला हो जाता है. ऐसे में महिला को जितना हो सके खुश रहने का प्रयास करना चाहिए. क्योंकि महिला के स्वभाव का असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है और खुश रहने के लिए महिला को अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहिए योगा करना चाहिए और प्रेगनेंसी के लम्हों को एंजॉय करना चाहिए.
6 .एलर्जी-
प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं में गंध से एलर्जी और भूख कम लगने की समस्या होती है. जिसके कारण वह खाने से भी परहेज करने लगती है. जिसकी वजह से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही इसका असर गर्भस्थ शिशु के विकास पर भी पड़ता है. ऐसे में महिला को खाने से बिल्कुल भी परहेज नहीं करना चाहिए बल्कि आपको थोड़े- थोड़े समय के बाद कुछ न कुछ खाते रहना फायदेमंद साबित होगा.
7 .शरीर में दर्द रहना-
शरीर में दर्द की समस्या का होना प्रेगनेंसी के दौरान एक आम समस्या है जैसे कि हल्का पेट में दर्द, कमर में दर्द, सिर दर्द आदि महसूस होना. इस समस्या से राहत पाने के लिए महिला को आराम करना चाहिए और यदि ज्यादा दर्द की समस्या हो तो इसे इग्नोर न करते हुए डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए.
8 .वजन बढ़ना-
प्रेगनेंसी के दौरान जैसे-जैसे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास होता है. वैसे वैसे महिला का वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है. ऐसे में वजन बढ़ने के कारण महिला को बहुत सी परेशानियां हो सकती है. लेकिन महिला को वजन बढ़ने की समस्या से बचने के लिए डाइट नहीं करनी चाहिए. क्योंकि प्रसव के बाद स्वता ही इस समस्या से निजात मिल जाती है. ऐसे में अगर आप डाइट करती है तो गर्भस्थ शिशु के विकास पर प्रभाव पड़ेगा.
9 .बार- बार यूरिन की समस्या-
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर का वजन बढ़ने के कारण मुद्रा से पर दबाव पड़ता है. जिसके कारण महिला को बार- बार यूरिन पास करने की इच्छा होती है. ऐसे में आपको यूरिन को रोककर नहीं रखना चाहिए. क्योंकि यदि आप यूरिन को रोक कर रखती हैं. तो इस कारण पेट दर्द आदि की समस्या हो सकता है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
10. नींद-
प्रेगनेंसी के दौरान जैसे-जैसे महिला का वजन बढ़ता है वैसे ही महिला को सोने में भी परेशानी होती है. इस स्थिति में महिला को करवट बदल- बदल कर सोना चाहिए. इससे उस से बेहतर नींद आती है और साथ ही रात की नींद के साथ थोड़ी देर दिन में भी जरूर आराम करना चाहिए. इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक, शेयर करें और इनसे जुड़ी जानकारी पाने के लिए कमेंट में जरूर बताएं. साथ ही लाइफ़स्टाइल, स्वास्थ्य, सौंदर्य और ज्योतिष से जुड़ी खबरें पाने के लिए हमें फॉलो करें.
आपका दिन शुभ हो.
धन्यवाद.
आयुर्वेद चिकित्सक- डॉ.पी.के.शर्मा.

No comments

Powered by Blogger.