केला खाकर छिलका नही फेकें, बल्कि चमकाएं चेहरा
केला खाकर अक्सर लोग छिलके को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन इसके इतने फायदे हैं कि आप सुनकर हैरान रह जाएंगे. तो इसलिए आज हम केले के छिलके के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं. जो आपकी सुंदरता पर चार चांद लगाने के लिए बहुत फायदेमंद है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केला एक ऐसा फल है. जो विटामिन मिनरल और प्रोटीन से भरपूर है. केले का सेवन वजन बढ़ने से लेकर वजन घटाने तक के लिए फायदेमंद है. केला तो अक्सर लोग बड़े चाव से ही खाते हैं. लेकिन केले के छिलके को फेंक देते हैं. इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें और छिलके का लाभ उठाएं.
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
* आजकल युवा लड़के, लड़कियों को चेहरे पर एक्ने की समस्या हो जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप केले के छिलके का इस्तेमाल करके जरूर देखें. इसके लिए केले के छिलके को नियमित रोजाना एक्ने पर पेस्ट बनाकर लगाएं या हल्के हाथों से घी से बहुत जल्दी लाभ प्राप्त होगा.
* आजकल ज्यादातर लोग टाइट कपड़े पहनते हैं. जिससे कई बार शरीर पर रैशेज पड़ जाते हैं या कई बार गर्मियों के मौसम में भी त्वचा प रैशेजर पड़ जाते हैं. ऐसी समस्या होने पर केले के छिलकों को रैशेज पर मले आपको बहुत जल्द ही राहत मिलेगा.
* अगर आपके पास जूते का पोलिस खत्म हो गया है और कहीं पार्टी- फंक्शन में जाना जरूरी है तो जूते को चमकाने के लिए केले का छिलका मददगार होगा. इसके लिए केले के छिलके को जूतों पर रगड़ें जूता चमकने लगेगा.
* कई बार कपड़े धोते समय या बर्तन धोते समय अंगुलियों के आस पास त्वचा निकल जाती है. जो बहुत कष्ट देती है. इस दर्द से बचने के लिए केले के छिलके को उस जगह पर टेप की सहायता से लगाकर छोड़ दें. ऐसा करने से फटी हुई त्वचा खुद ही हट जाएगी.
* कई बार दांत पीले हो जाते हैं जो हमारे खूबसूरती को खराब कर देते हैं. किसी के सामने खुलकर हंसना मुश्किल हो जाता है. अगर आप पीले दांत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो केले के छिलके के अंदर वाले सफेद भाग को दांतों पर रगड़े. इससे पीलापन दूर होगा और दांत चमकदार बनेगा.
* चेहरे या शरीर पर मस्से होना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ और अशुभ फलदायक होता है लेकिन कई बार ऐसी जगह मस्से हो जाते हैं जो हमें अच्छा नहीं लगता है. हम परेशान हो जाते हैं तो इसे हटाने के लिए केले का छिलका मददगार है. इसके लिए केले के छिलकों को उसके ऊपर रखकर टेप लगा दें और कुछ दिन नियमित ऐसा करने से आपको मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा.
* अगर आपको बागवानी का शौक है तो केले के छिलके आपके पौधों के लिए अच्छी खाद का काम करती है.
* अगर आप हमेशा तनाव में रहते हैं और दिल से जुड़ी कोई समस्या है तो केले का छिलका एक गिलास पानी में डालकर गर्म करें. अब केले का छिलका हटा लें और पानी ठंडा होने पर इसे पी ले. रिसर्च का मानना है कि यह ड्रिंक दिल को भी मजबूत करता है साथ ही आपको तनाव से दूर करने में मदद करता है.
* चेहरे के दाग- धब्बे और मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो केले के छिलके को पीसकर पेस्ट बना लें. एक कटोरी में एक चम्मच केले का पेस्ट ले. अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल, दो-चार बूंद गुलाब जल और दो-चार बूंद नींबू का रस लेकर अच्छी तरह मिला लें. चेहरा धोने से 20 मिनट पहले इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. जब सूख जाए तो चेहरे को साफ पानी से धो ले. नियमित इस पेस्ट के इस्तेमाल से चेहरे के दाग- धब्बे और मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा एवं चेहरा चमकदार व सुंदर बनेगा.
तो हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक, शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं. यह जानकारी आपको कैसी लगी साथ ही अंत मैं बताया गया पेस्ट का इस्तेमाल एक बार अवश्य करके देखें. आपको जरूर लाभ मिलेगा.
धन्यवाद.
Post a Comment