बाल झड़ने की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आज से ही शुरू कर दें ये 3 काम
आजकल बाल का झड़ना एक आम समस्या हो गया है और खासकर सर्दियों के मौसम में तो और तेजी से बाल झड़ते हैं. लेकिन अगर आपके साथ भी इस तरह का समस्या है तो टेंशन नहीं ले बल्कि बाल झड़ने की समस्या से बचने के लिए तुरंत ध्यान दें. क्योंकि इसके कारण हमारे सिर पर बाल कम ही नहीं बल्कि गंजापन की भी समस्या हो सकती है. बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे- धूल, प्रदूषण और अस्वस्थ खानपान शरीर में पोषक तत्वों की कमी एवं बालों की सफाई पर ध्यान नहीं देना आदि के कारण बाल कमजोर होकर टूटने शुरू हो जाते हैं और बाल तेजी से झड़ने की समस्या हो जाती है.
ऐसे आमतौर पर बाल झड़ने का कारण बढ़ती उम्र को माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं है अब किसी भी उम्र में बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है. यह समस्या आजकल यहां तक कि छोटे बच्चों में भी देखी जा सकती है. इसके अलावा अगर पुरुष इन समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी बालों की देखभाल की जरूरत है.
आज के आर्टिकल में हम कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो बड़े ही आसान हैं. लेकिन इन्हें बहुत कम लोग फॉलो करते हैं और अगर आपके बाल लगातार झड़ते चले जा रहे हैं तो आपको इन बातों पर ध्यान देना होगा. इसलिए इस पोस्ट को आप अंत तक पढ़ लें और इन बातों का पालन करें. आपका बाल झड़ना कम हो जाएगा.
1 शैंपू- बहुत से लोग बाल धोने के लिए रोजाना शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आपको नहीं पता है तो अब से आप जान लीजिए रोजाना शैंपू का प्रयोग करने से बाल झड़ने लगते हैं. साथ ही बालों को ज्यादा देर तक नहीं धोना चाहिए. यह एक सामान निकलती है जो लगभग हर लोग करते हैं. बालों को शैंपू से धोना ही है तो सप्ताह में दो- तीन बार से ज्यादा न धोएं. अगर आपके बालों में गंदगी है तो शैंपू करते समय जोर- जोर से बालों को ना रगड़े इससे बाल टूटते हैं.
2 . हेयर ड्रायर- आजकल महिला हो या पुरुष हर को हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन आपके बालों के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकता है. इसलिए जितना जल्दी हो सके अपने बालों को पंखा या फिर प्राकृतिक तरीके से सुखाए. इसके अलावा आप किसी भी तरह के हेयर स्टाइलिश प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इससे बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. इसलिए इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसकी जानकारी अच्छी तरह ले लें.
3 अंडा- अगर आप बालों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो अंडा बालों के लिए बहुत बढ़िया उपाय है क्योंकि अंडे में प्रोटीन मौजूद होता है. जो आपके बालों को पोषण देता है और बाल रेशमी, मजबूत, मुलायम और घने बनाने के साथ- साथ लंबे बनाने में भी मददगार होता है. इसके लिए कोशिश करें कि बालों को महीने में एक बार जरूर कटवाए और बालों में अंडे का कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल करें.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक, शेयर करें और बालों से जुड़ी कोई समस्या हो तो कमेंट में जरूर बताएं. हम आपकी भरपूर मदद करने की कोशिश करेंगे.
धन्यवाद.
Post a Comment