सिंघाड़ा खाने के इन फायदों को जानकर दंग रह जाएंगे

नमस्कार दोस्तों, इस चैनल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है. दोस्तों, इस चैनल को फॉलो करें और घर बैठे जाने लाइफ़स्टाइल, स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़ी जानकारियां.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
सिंघाड़ा पानी में उगने वाला फल है. जिसे लोग पानी फल के नाम से भी जानते हैं. यह हरी और लाल रंग का होता है. सिंघाड़े को कुछ लोग खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे नहीं भी खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग इसे पानी में उबालकर खाते हैं. सिंघाड़े में इंचटैनिन्स, सिट्रिक एसिड, एमिलोज, एमिलोपैक्तीं, कार्बोहाइड्रेट, बीटा एमिलेज, प्रोटीन, निकोटीनिक एसिड, फास्फोरस,रिवोफ्लेविन, थायमीन विटामिन ए, विटामिन सी और मैग्नीज प्रचुर मात्रा में पाई जाती है. जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
* सिंघाड़े के अंदर आयोडीन, मैग्नीज ऐसे मिनरल्स मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों की रोकथाम में मददगार होते हैं. सिंघाड़ा खाने से फटी एड़िया में भी लाभ होती है. इसके अलावा शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर सिंघाड़े को पीसकर लेप करने से दर्द से राहत मिलता है.
* सिंघाड़े के अंदर पॉलिफिनॉलिक और फ्लेवोनॉयड, एंटीऑक्सीडेंट जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं. इसके अलावा सिंघाड़े एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी कैंसर गुणों से भी भरपूर होती है. अस्थमा के रोगियों के लिए सिंघाड़ा बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके नियमित सेवन करने से पेट की कई बीमारियां दूर होती है गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा मिलती है.
* सिंघाड़ा शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. इसलिए इसे व्रत में खाने में शामिल किया जाता है. सिंघाड़े में आयोडीन भी पाया जाता है. जो गले संबंधित रोगों से रक्षा करता है और थायराइड ग्रंथि को सुचारू रूप से काम करने के लिए प्रेरित करता है.
* सिंघाड़ा नियमित खाने से पेट की समस्या ठीक रहती है जो बवासीर जैसी मुश्किल समस्याओं से भी निजात दिलाने में कारगर साबित होता है.
* बालों को स्वस्थ रखने के लिए सिंघाड़ा काफी उपयोगी है. सिंघाड़े में मौजूद तत्व हमारे बालों को खराब होने से बचाने का काम करते हैं. यही नहीं यह बालों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसके नियमित सेवन से बालों को पोषण मिलता है.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
* सिंघाड़े में हमारे त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने वाले कई तत्व मौजूद होते हैं. इसके अलावा यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों का भी उन्मूलन करता है. इसके अलावा यह हमारे मुंहासे आदि को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार होते हैं.
* सिंघाड़े का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए भी लाभदायक होता है क्योंकि सिंघाड़े में तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली तमाम परेशानियों से बचाव करने में मददगार होते हैं. इसके सेवन से मां का सेहत अच्छी बनी रहती है.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
* अक्सर लोग ठंड के मौसम में कम पानी पीते हैं. जिससे डिहाईड्रेशन की समस्या होने का खतरा बना रहता है. लेकिन सिंघाड़े का सेवन आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाने में मददगार होता है.
* शरीर में खुजली होना एक आम समस्या है जो कई लोगों के लिए परेशानी बनता है. यदि सूखे हुए सिंघाड़े को पीस कर पाउडर बनाकर नींबू का रस मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं तो इससे खुजली के उपचार में आपको सहायता मिलती है.
* पीलिया जैसी खतरनाक बीमारी के उपचार के लिए सिंघाड़े का प्रयोग लाभदायक होता है क्योंकि सिंघाड़े में डिटॉक्सिफिकेशन के गुण मौजूद होते हैं. इसके लिए आप इसे कच्चा या जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं. इसके नियमित सेवन से आपको पीलिया से छुटकारा मिल सकता है.
* आजकल के लाइफस्टाइल में नींद ना आना एक आम समस्या हो गई है. जिस के उपचार के लिए सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद होता है. सिंघाड़े के सेवन से अनिद्रा की समस्या दूर करने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें पाए जाने वाला पॉलिफिनॉलिक और फ्लेवोनॉयड जैसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसके अलावा यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी कैंसर उनसे भी भरपूर होता है.
दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं यह जानकारी आपको कैसी लगी.
धन्यवाद.
आयुर्वेद चिकित्सक- डॉ. पी.के. शर्मा.

No comments

Powered by Blogger.