पुरुषों में खोई हुई ताकत प्राप्त करने के 5 उपाय
हमारे शरीर में ताकत की कमी या कमजोरी होने पर हमारा आत्मविश्वास खोने लगता है.किसी भी काम में मन नही लगता है. इसलिए हमें ताकत प्राप्त करने के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए. जिससे तत्काल शरीर में ताकत और ऊर्जा के पूर्ति हो जाए. तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे ही 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके सेवन से तुरंत एनर्जी मिलती है और खोई हुई ताकत प्राप्त होती है.
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
1 .मखाना-
जैसा कि आप जानते हैं कि मखाना एक ड्राई फ्रूट होता है जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है. मखाना में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम, जींक आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. इसका सेवन अक्सर लोग उपवास में फलाहार के रूप में करते हैं. इसके सेवन से शरीर को तत्काल भरपूर ताकत और ऊर्जा प्राप्त होती है. इसे खाने के लिए कच्चा मखाना को भुन कर उसे दूध में डालकर रखते हैं. इसके बाद इसमें स्वादानुसार शक्कर मिलाकर इसका सेवन करने से आपकी खोई हुई ताकत प्राप्त होगी.
2 .दूध और केला-
दूध और केला दोनों ही बहुत अच्छे फूड के गिनती में आते हैं और दोनों ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं. केला और दूध का एक साथ सेवन करने से शरीर में तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है और तत्काल ताकत मिलती है. अगर आप चाहे तो केला और दूध के साथ और भी कुछ ड्राई फ्रूट मिलाकर सेवन कर सकते हैं. या मिल्क शेक तैयार कर इसका सेवन कर सकते हैं. जो कि यह ड्रिंक आपको तुरंत एनर्जी देगी.
3 .प्याज और शहद-
प्याज और शहद खोई हुई ताकत प्राप्त करने के लिए सबसे सरल और बेहतर उपाय है. इसके लिए सफेद प्याज का रस एक चम्मच और सुहाग एक चम्मच को अच्छी तरह मिलाकर इसका सुबह खाली पेट नियमित सेवन करने से खोई हुई. ताकत प्राप्त करने में मदद मिलती है. यह नुस्खा आयुर्वेदिक औषधि से कम कारगर नहीं होती है. इसके नियमित इस्तेमाल करने से पुरुषों में नपुंसकता, शीघ्रपतन जैसी समस्या से भी निजात मिलती है.
5 .खजूर-
खजूर ड्राई फ्रूट की श्रेणी में आने वाला फल है. इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज जैसे कई मिनरल्स मौजूद होते हैं. इसके अलावा खजूर में विटामिन ए, विटामिन सी एवं विटामिन के के साथ- साथ थायमीन, नियासिन, फोलेट और रिवोफ्लेविन जैसे तत्व मौजूद होते हैं. इसके अलावा खजूर में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी उपस्थित होते हैं. इसलिए खजूर के सेवन से तत्काल ही हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है. जिससे खोई हुई ताकत प्राप्त करने में मदद मिलती है.
5 .किशमिश और शहद-
किशमिश और शहद एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में मददगार होता है. इसके लिए एक कांच के जार में 250 ग्राम किशमिश डालकर उसमें ऊपर से शहद इतना डालें कि वह अच्छी तरह डूब जाए. अब इसे ढक्कन बंद कर 2 दिन के लिए किसी अंधेरे कोठरी में रख दें. इसके बाद इसमें से चार किशमिश के दाने और एक चम्मच शहद सुबह खाली पेट नियमित रूप से सेवन करें. इसके 1 सप्ताह तक सेवन करने से ही आपको फर्क नजर आएगा.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर करें और लाइफ़स्टाइल, स्वास्थ्य, सौन्दर्य से जुड़ी खबरें पाने के लिए कल्याण आयुर्वेद चैनल को फॉलो कर ले.
आपका दिन शुभ हो.
धन्यवाद.
आयुर्वेद चिकित्सक- डॉ. पी.के. शर्मा.
Post a Comment