एसिडिटी दूर करने का बेहतर उपाय आज ही जान लें
नमस्कार दोस्तों, इस चैनल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है. दोस्तों, इस चैनल को अभी तक आपने फॉलो नहीं किया है तो पीले बटन पर क्लिक कर फॉलो कर ले और घर बैठे जाने लाइफ़स्टाइल, स्वास्थ्य और सुंदर से जुड़ी जानकारियां.
आजकल के लाइफस्टाइल में अनियमित खान-पान, खानपान में ज्यादा तेल मसालों का प्रयोग, व्यस्त जिंदगी में भरपूर नींद नहीं ले पाना आदि के कारण एसिडिटी होना कोई बड़ी बात नहीं है. आजकल बहुत से लोग गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या से परेशान रहते हैं. इसके लिए लोग तरह- तरह के दवाओं का सेवन करते हैं तो कई लोग आयुर्वेदिक पाचक चूर्ण का इस्तेमाल करते हैं. तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं. जिसके इस्तेमाल से एसिडिटी को जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी.
तो चलिए जानते हैं एसिडिटी को जड़ से खत्म करने का घरेलू उपाय-
जीरा-
एसिडिटी की परेशानी दूर करने के लिए जीरा बहुत बढ़िया घरेलू उपाय है. इसके लिए जीरा को पीसकर पाउडर बना लें और इसमें स्वादानुसार काला नमक मिला दें. अब सुरक्षित रख ले. इस जीरे के पाउडर को आधा चम्मच की मात्रा में प्रतिदिन सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ नियमित सेवन करें. इससे एसिडिटी, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी.
हींग-
गैस, एसिडिटी, कब्ज, उल्टी को दूर करने के लिए हींग का इस्तेमाल सदियों से किया जाता है. अगर आप इन समस्याओं से परेशान हैं तो अच्छा क्वालिटी का हींग लेकर इसे घी में भून लें और इसे पीसकर पाउडर बना लें. अब सुरक्षित शीशी में भरकर रख लें और इस पाउडर को प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक कप गुनगुने पानी में एक चावल के बराबर हींग का पाउडर मिलाकर पिए. इसके नियमित सेवन करने से एसिडिटी की समस्या कुछ ही दिनों में जड़ से खत्म हो जाती है और भूख भी अच्छी लगती है.
अजवाइन-
अजवाइन का इस्तेमाल तो ऐसे कई रोगों में किया जाता है. लेकिन गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या के लिए यह रामबाण उपाय है. इसके लिए अजवाइन को भून लें. और इसमें स्वादानुसार काला नमक मिला लें. अब इसे सुरक्षित रख लें. जिन्हें गैस एसिडिटी कब्ज जैसी समस्या हो आधा चम्मच की मात्रा में सुबह खाली पेट प्रतिदिन इसका गुनगुने पानी के साथ सेवन करें. कुछ ही दिन नियमित सेवन करने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.
कच्चा दूध-
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है. उनको प्रतिदिन कच्चे दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है. क्योंकि दूध में बड़ी मात्रा में कैल्शियम होता है जो एसिडिटी की समस्या को खत्म करने में मददगार होता है.
तुलसी-
एसिडिटी की परेशानी दूर करने के लिए तुलसी की 4-5 पत्तियां सुबह खाली पेट चबाने से बहुत लाभ होता है. क्योंकि तुलसी में एसिडिटी को खत्म करने वाले गुण मौजूद होते हैं. इसका प्रतिदिन नियमित रूप से कुछ दिनों तक सेवन करने से एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है.
केला-
एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह- सुबह केला खाना फायदेमंद होता है क्योंकि केले में पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो पेट में एसिड नहीं बनने देता है. अगर आप भी एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं. तो प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक केला सेवन करें.
सौंफ-
सौंफ में एसिडिटी दूर करने का गुण मौजूद होता है. इसलिए अगर आपको एसिडिटी की समस्या महसूस होती है तो थोड़े से सौंफ लेकर चबाएं और पानी पी ले. एसिडिटी की समस्या से राहत मिलेगी.
पुदीना-
एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुदीना एक कारगर उपाय है. इसके लिए पुदीने की पत्ती का चाय बना कर पिए या अपने आहार में पुदीने की चटनी शामिल करें.
इलायची-
इलाइची खाने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर होती है. इसके लिए एक गिलास पानी में दो इलायची डालकर उबाल लें. जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे पी ले. इसे पीने से एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत मिलती है.
मेथी-
एसिडिटी की समस्या दूर करने के लिए मेथी एक कारगर उपाय है. इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के दानों को डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह खाली पेट छानकर इस पानी को पी लें. इससे एसिडिटी की समस्या से राहत मिलेगी और भूख भी अच्छी लगेगी. साथ ही जिन्हें जोड़ों में दर्द होता है उनके लिए भी फायदेमंद होता है और डायबिटीज वाले लोगों के लिए भी बड़े काम की चीज है.
तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं यह जानकारी आपको कैसी लगी.
आपका दिन शुभ हो-
धन्यवाद.
आयुर्वेद चिकित्सक- डॉ. पी.के. शर्मा
Post a Comment