निम्बू रोजाना सेवन करने के 5 फायदे

- दोस्तों, नींबू के विषय में तो आप भली-भांति जानते होंगे. इसका सेवन ज्यादातर लोग भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए दाल- सब्जी वगैरह में डाल कर खाते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है. दोस्तों, आप जानते होंगे कि विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि अगर हमारे शरीर में विटामिन सी का अभाव हो जाता है तो अकारण ही कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है. नींबू एक ऐसा फल है जो कैंसर जैसी घातक रोगों से लड़ने में सहायक होता है. अगर कहा जाए कि नींबू प्रकृति का हमारे लिए वरदान है तो यह गलत नहीं होगा. क्योंकि यह सदैव हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करती है.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
तो चलिए जानते हैं रोजाना नींबू सेवन करने के फायदे-
1 .आजकल के लाइफस्टाइल में लोगों के साथ मोटापा की एक सबसे बड़ी समस्या है. जो तेजी से बढ़ रही है. मोटापा भी एक प्रकार के रोग का ही कारण है. जब हमारा मेटाबॉलिज्म सही तरह से काम करता है तो मोटापा की समस्या ठीक रहती है यानी मोटापा नहीं बढ़ पाता है. लेकिन मेटाबॉलिज में जब हमारे शरीर में सही ढंग से काम नहीं करता है तो मोटापा की समस्या होने लगती है. नींबू के रोजाना सेवन करने से यह समस्या दूर रहती है और मोटापा से बचाव होता है.
2 .अगर गले में बहुत ही लंबे समय से खराश है तो इसके लिए नींबू बहुत ही कारगर उपाय है. नींबू पानी में शुद्ध शहद मिलाकर इसका सेवन करें. इसके सेवन से कुछ ही दिनों में आपके गले का खराश दूर हो जाएगा और फिर कभी नहीं होगा.
3 . कुछ लोगों की या समस्या होती है कि वो बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं. सबसे अधिक बच्चे इस समस्या से ग्रसित रहते हैं. यह समस्या का होने का सबसे बड़ा कारण होता है. शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होना. इस समस्या से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए रोजाना नींबू का सेवन फायदेमंद है.
4 .आज के लाइफस्टाइल में पेट की बात करें तो लगभग 95% लोग कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या से परेशान रहते हैं और आप जानते होंगे कि पेट में किसी तरह की समस्या को दूर करने के लिए नींबू रामबाण उपाय की तरह काम करता है. पेट की हर समस्या को दूर करने के लिए रोजाना नींबू का सेवन करना फायदेमंद है.
5 .दोस्तों, चर्म रोग की बात करें तो या भी लगभग 90% लोगों को किसी न किसी कारण से हो रही जाता है. किसी को चेहरे पर दाग- धब्बे निकल आते हैं तो किसी को दाद, दिनाय जैसी समस्या हो जाती है. यदि आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो प्रतिदिन नींबू का सेवन करें. आपको बहुत राहत मिलेगी क्योंकि हर प्रकार के स्किन समस्या से लड़ने में निंबू सहायक होता है. नींबू प्रतिदिन सेवन करने से कुछ ही दिनों में चर्म रोग से निजात मिल जाता है.
दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक, शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं. यह जानकारी आपको कैसी लगी साथ ही ऐसे ही जानकारी पाने के लिए कल्याण आयुर्वेद चैनल को फॉलो कर लें.
आपका दिन शुभ हो.
धन्यवाद.

No comments

Powered by Blogger.