प्रेगनेंसी के बाद इन उपायों से हटाएं पेट का स्ट्रेच मार्क्स
प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को पेट पर स्ट्रेच मार्क्स होना एक सामान्य सी बात है.जो हर महिलाओं के साथ होता है.जिसके वजह से उनका पेट भद्दा दिखने लगता है.इसके लिए कई महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं.हालाँकि कुछ घरेलू उपाय से भी प्रेगनेंसी के बाद पेट पर हुए स्ट्रेच मार्क्स को हटाया जा सकता है.
तो चलिए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय-
1 .एलोवेरा-प्रेगनेंसी के बाद पेट पर हुए स्त्र्च मार्क्स को हटाने के लिए एलोवेरा जेल एक बेहतर विकल्प है.इसके लिए रात को सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा जेल लगाकर थोड़ी देर मसाज करें.कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जाएगा.
2 .बादाम तेल-एक चम्मच बादाम तेल,एक चौथाई चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच चीनी को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें.अब इस पेस्ट को स्टेच मार्क्स पर लगाकर थोड़ी देर मसाज करें और आधे घंटे बाद सामान्य पानी से धो लें.इसका इस्तेमाल रोजाना एक बार करें.अच्छा रहेगा की नहाने से आधा घंटे पहले इस्तेमाल करें.इसके नियमित कुछ दिन इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स ख़त्म हो जाएंगे.
3 .सेब का सिरका-प्रेगनेंसी के बाद हुए स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए सेब का सिरका भी मददगार होता है.इसके लिए सेब के सिरके को रुई की सहायता से प्रतिदिन स्ट्रेच मार्क्स पर लगायें.कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जाएगा.
4 .बेबी आयल-प्रतिदिन नहाने के बाद स्ट्रेच मार्क्स पर बेबी आयल लगायें .ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से प्रेगनेंसी के बाद हुए स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मदद मिलती है.
5 .नारियल तेल-प्रतिदिन नहाने के बाद एक चम्मच नारियल तेल में 2-4 बूंदें गुलाब जल और थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से इससे छुटकारा मिलता है.
इन घरेलू उपायों से आप प्रेगनेंसी के बाद हुए स्ट्रेच मार्क्स आसानी से हटा सकती हैं.अगर यह जानकारी अच्छी लगी हो तो लाइक,शेयर करें.कमेन्ट में जरुर बताएं यह जानकारी कैसी लगी.
Post a Comment