हर सुहागन महिलाओं को पता होनी चाहिए मंगलसूत्र और सिंदूर से जुडी ये बातें
विवाहित महिलाओं के लिए सिंदूर और मंगलसूत्र उनके जीवन के साथ पति के लिए बहुत महत्व रखता है. मंगलसूत्र और सिंदूर सुहागन महिलाओं की निशानी मानी जाती है और महिलाएं इसे बहुत सुरक्षित रखती हैं. लेकिन कुछ महिलाएं सिंदूर और मंगलसूत्र से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं. जिनसे उनके पति के जान का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए महिलाओं को भूलकर भी मंगलसूत्र और सिंदूर से जुड़े ये गलतियां नहीं करनी चाहिए.
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
* सुहागन महिलाओं को सिंदूर और मंगलसूत्र के लिए कभी भी किसी पैसे उधार मांग कर नहीं खरीदना चाहिए. अगर आपके पास पैसे नहीं है तो मंगलसूत्र और सिंदूर को आप बाद में खरीद सकती हैं. लेकिन किसी से पैसे मांगकर इन चीजों को खरीदना पति के लिए नुकसानदायक होता है.
* सुहागन महिलाओं को भूलकर भी उपहार में दिए गए सिंदूर का प्रयोग नहीं करना चाहिए. अगर सिंदूर पति ने दिया है तो आप उसे प्रयोग कर सकती हैं. लेकिन पति के अलावा अगर किसी और ने आप को सिंदूर दिया हो तो उसे आप मांग में ना लगाएं यह अशुभ माना जाता है.
* सुहागन महिलाओं को हमेशा काले रंग के मोतियों वाला मंगलसूत्र ही धारण करना चाहिए. पति के लिए यह शुभ माना जाता है. काले मोती से बने मंगलसूत्र पति को बुरी नजर से बचाता है और भूलकर भी टूटा हुआ मंगलसूत्र महिलाओं को नहीं पहनना चाहिए. इससे पति की जान का खतरा बढ़ता है.
* सुहागन महिलाओं को मंगलसूत्र और सिंदूर सबसे बड़ी सुहाग की निशानी होती है. इसे भूल कर भी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए. इससे पति की जान का खतरा बढ़ता है और पति पत्नी के रिश्ते में मनमुटाव पैदा होता है. इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी सिंदूर और मंगलसूत्र कभी भी किसी को ना तो आप दे और ना ही किसी का ले या अशुभ माना जाता है.
* आपके मंगलसूत्र की पॉलिश निकल गई है या वह काला पड़ने लगा है तो ऐसे में या तो उसे बदल दे या उसकी सफाई करवा दें. फिर से पोलिश करवा लें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंदा या फीके रंग का मंगलसूत्र पहनने से पति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.
* माथे पर सिंदूर लगाते वक्त महिलाओं को काफी सावधानी बरतनी चाहिए. महिलाओं को यह तय करना चाहिए कि सिंदूर माथे के बीचो-बीच ही लगाया जाए. यदि किनारे पर कोई महिला सिंदूर लगाती है तो बताया गया है कि पति से लड़ाई होने लगती है और पति से रिश्ते में हमेशा तनाव रहता है. मान्यता के मुताबिक सिंदूर को हमेशा माथे पर लंबा लगाना चाहिए.
* छिपाकर लगाया गया सिंदूर महिला के पति पर असर करता है कहा जाता है कि समाज धीरे धीरे से महिलाओं के पति से दूर होने लगता है. हालांकि हम यह नहीं कह रहे हैं कि ऐसा करने से पूर्णता आपको यही फल की प्राप्ति होगी. लेकिन यह जानकारियां धार्मिक आस्था और लौकिक मान्यताओं पर आधारित है. जिसे मात्र सामान्य जन रूचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है.
धन्यवाद.
Post a Comment