मछली से अधिक फायदेमंद है अलसी, जाने इसके फायदे
आज हम जिस चीज की बारे में बात करने जा रहे हैं वह है अलसी का बीज.अलसी का बीज मछली से भी ज्यादा ताकतवर माना जाता है क्योंकि अलसी में बहुत ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है. इसका सेवन अलग-अलग व्यंजनों के रूप में किया जाता है. जो हमारे सेहत के ख्याल से अच्छा होता है. अलसी में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो हमारे सेहत के ख्याल से जरूरी होता है. अलसी का सेवन करने से शरीर का वजन कम करने के साथ पाचन क्रिया को दुरुस्त,कोल्ड कफ, कोलेस्ट्रोल, कैंसर, डायबिटीज आदि से भी बचाव करता है.
दोस्तों आज हम अलसी के बारे में विस्तृत जानकारियां बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
1 .पाचन क्रिया के लिए-
अलसी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है इसलिए अलसी के सेवन से पाचन क्रिया ठीक रहता है. अलसी में घुलनशील और आप घुलनशील फाइबर होते हैं. जो पाचन क्रिया को अच्छे ढंग से चलाने में मदद करते हैं. दुरुस्त पाचन क्रिया के लिए आप किसी भी स्मूदी और सलाद में एक दो चम्मच अलसी मिलाकर खाए.
2 .कैंसर से बचाव-
अलसी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं. जो कैंसर के खतरे को कम करता है. सही तरीके से अलसी का सेवन ओवेरियन, प्रोस्टेट, ब्रेस्ट, लंग्स और स्किन कैंसर के खतरे को कम करता है. कैंसर से बचने के लिए आप दही में भुने हुए अलसी के बीज मिलाकर खाएं. इसके अलावा गेहूं पिसवाते समय उसमें थोड़ी मात्रा में अलसी का बीज मिलाकर पीसवाए.
3 .डायबिटीज के लिए-
रोजाना अलसी का सेवन करना डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होता है. इसके अलावा नियमित रूप से इसका सेवन शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है. इसके लिए रोजाना दो चम्मच भुनी हुई अलसी खाना फायदेमंद होता है.
4 .त्वचा के लिए-
एक्जिमा, सूखी त्वचा, खुजली, रैशेज और स्किन की एलर्जी जैसे प्रॉब्लम को दूर करने के लिए रोजाना दो चम्मच अलसी को अपने डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. इसके अलावा स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
5 .वजन कम करने के लिए-
शरीर का वजन कम करने के लिए अलसी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. अलसी आपको दो तरह के मिलेंगे ब्राउन और गोल्डन. इन बीजों का तेल भी आपको आसानी से मिल जाता है. अगर आप बीज नहीं खा सकते हैं. तो तेल का सेवन भी कर सकते हैं इसके अलावा आप इसे बेकरी फूड ओटमील ड्रिंक्स पास्ता और सलाद आदि के रूप में भी सेवन कर सकते हैं.
6 .बालों के लिए-
नियमित रूप से अलसी का सेवन करने से बालों की कई समस्याएं दूर हो जाती है. बालों का झड़ना रुक जाता है बालों में डैंड्रफ की समस्या दूर होती है. इसके लिए रोजाना दो चम्मच भुनी हुई अलसी का सेवन करना फायदेमंद होता है.
7 .हृदय के लिए-
अलसी के बीजों का नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है. इससे आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं. दिल की बीमारियों से बचने के लिए आप रोजाना सुबह दो चम्मच भुने हुए अलसी का सेवन करें.
8 .मासिक धर्म की समस्या-
महिलाओं में मासिक धर्म बंद होने के बाद कई समस्याएं होने लगती है. ऐसे में इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप 40 ग्राम पिसी हुई अलसी के बीजों का रोज सेवन करें. इससे मासिक धर्म से जुड़ी हर परेशानी से राहत मिलेगी.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक, शेयर करें और लाइफ़स्टाइल, स्वास्थ्य और ज्योतिष से जुड़ी खबरें पाने के लिए इस चैनल को फॉलो करें.
धन्यवाद.
Post a Comment