ये 3 पेड़ घर के आसपास है तो तुरंत हटा दें वरना होगा बहुत नुकसान
नमस्कार दोस्तों, हमारे घर के आसपास पेड़- पौधे होने से वहां का वातावरण शुद्ध रहता है. पेड़ हमें फल, फूल देने के साथ-साथ हमें छांव भी देता है लेकिन कई ऐसे पेड़ पौधे होते हैं. जिसे हमारे घर के आस-पास होने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. और हम खुशहाल जीवन जीते हैं. लेकिन आपको जानकारी के लिए बता दें कि कई पेड़ पौधे ऐसे भी होते हैं. जिसे हमारे घर के आस-पास होना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है. इसके घर के आस पास होने से घर की शांति भंग होती है. और हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे ही 3 पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके घर के आस- पास होने से अशुभ होता है और हमें भी विपत्तियों का सामना करना पड़ सकता है.
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
1 .खजूर का पेड़-
इस पेड़ के बारे में आप सभी भली-भांति जानते होंगे बहुत से लोगों को इस पेड़ के घर के आस पास होने से नुकसान होता है. लेकिन कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें इससे लाभ भी प्राप्त होता है. जिन व्यक्तियों को हानि होती है उन व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति खराब होकर पैसों की तंगी बनी रहती है. इसलिए खजूर के पेड़ को घर के आसपास से हटा देना चाहिए.
2 .बेर का पेड़-
इस पेड़ को तो सभी लोग जानते हैं और इसके फल को बड़े चाव से खाते हैं बेर खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. साथ ही इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ भी होता है. लेकिन यह पेड़ हमारे घर के आसपास होने से नकारात्मक उर्जा उत्पन्न करता है. इसलिए इस पेड़ को घर के पास से तुरंत हटा देना चाहिए. और अगर यह पेड़ घर के मुख्य दरवाजे के सामने है तो हटाने में देर नहीं करनी चाहिए. इस पेड़ के वजह से घर का विकास तुरंत रुक जाता है. साथ ही बेर के पेड़ में कांटे होने के कारण यह बहुत चुभते भी हैं.
3 .बांस का पेड़-
बांस का पेड़ हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि जन्म से लेकर मृत्यु तक बांस का पेड़ हमारा साथ देता है. जब हमारा जन्म होता है तो बांस के बने घर में होता है और जब हमारी मृत्यु होती है. तो बांस से बने रंथी पर हमें श्मसान घाट पहुंचाया जाता है बांस का इस्तेमाल हर शुभ कार्य में किया जाता है. हमें इसकी जरूरत पड़ती है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के आसपास होना हमारे लिए हानिकारक बताया गया है. इसके घर के आसपास होने की वजह से आर्थिक विकास में रुकावट आती है और हमें तकलीफों का सामना करना पड़ता है.
दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर करें और ऐसे ही जानकारी पाने के लिए कल्याण आयुर्वेद चैनल को फॉलो करें.
धन्यवाद.
Post a Comment