प्रसव के बाद कब तक शारीरिक संबंध से दुरी रखना चाहिए, जाने विस्तार से
प्रसव होने के बाद हर दम्पतियों के मन में यह सवाल आता है कि संबंध कब बनायें कि किसी तरह का नुकसान नही हो और कोई दिक्कत नही हो.हालाँकि संबंध बनाने के लिए इस बात पर निर्भर करता है कि प्रसव सामान्य हुई है या सिजेरियन यानि ऑपरेशन द्वारा हुई है.अगर ऑपरेशन द्वारा हुई है तो टाँके कितने लगे हैं.महिला को ब्लीडिंग कब तक होती है आदि.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर सामान्य प्रसव हुई है तो 1 से डेढ़ महीने तक संबंध बनाने के बारे में सोचना भी नही चाहिए.और अगर सिजेरियन प्रसव हुई है तो ज्यादा समय लग सकता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर ऐसे में संबंध बनाना चाहते हैं तो महिला के गर्भाशय में होने वाले घाव अभी तक ठीक नही होते हैं इसलिए महिला को परेशानी बढ़ सकती है.साथ ही प्रसव के बाद अक्सर महिला शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाती है.इसलिए प्रसव के बाद संबंध बनाने में महिला हिचकिचाती है.हालाँकि जैसे- जैसे समय बीतता है और महिला ठीक होते जाती है सब ठीक होते जाता है.ऐसे में हर पुरुष को उनको ठीक होने में मदद करना चाहिए.
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
ब्लीडिंग ख़त्म होने तक-प्रसव के बाद लगभग 9 महीने तक पीरियड्स नही आती है लेकिन महिला को 2 सप्ताह या उससे ज्यादा दिनों तक ब्लीडिंग होते रहती है.अगर ऐसे में आप संबंध बनाते हैं तो महिला को परेशानी हो सकती है और संक्रमण का खतरा ज्यदा रहता है.इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए की जब तक ब्लीडिंग पूरी तरह बंद नही हो जाए तब तक संबंध से दुरी बनाकर रखना चाहिए.
घाव भरने दें-सामान्य प्रसव होने के बाद प्लेसेंटा के बाहर निकलने के वजह से गर्भाशय पर घाव हो सकते है.ऐसे में संबंध बनाने से महिला को दर्द होता है और संक्रमण का खतरा रहता है.इसलिए यह घाव जब तक अच्छे से भर नही जाता है तब तक संबंध से दुरी बनाकर रखना चाहिए.ऐसा सामान्य प्रसव में होता है.
टांकों को सूखने दें-केवल सिजेरियन प्रसव में ही नही बल्कि कई बार सामान्य प्रसव में भी टांकें लगाये जाते हैं.ऐसे में जब टाँके अच्छे से सुखकर ठीक नही हो जाए. तब तक शारीरिक संबंध नही बनाने चाहिए.और महिला को पूरी तरह आराम करना चाहिए क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही के वजह से टाँके टूट सकते हैं और परेशानी बढ़ सकती है.
महिला का स्वास्थ-महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने का पूरा मौका दें.क्योंकि प्रसव के बाद महिला में शारीरिक और मानसिक रूप से बदलाव आते हैं.ऐसे में शारीरिक संबंध बनाने से महिला पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. महिला को प्रसव के बाद पहली बार संबंध बनाने से घबडाहट हो सकती है.इसलिए पार्टनर को महिला का पूरा साथ देना चाहिए और उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने का इंतजार करना चाहिए.
डॉक्टर की सलाह लें-प्रसव के बाद पहली बार संबंध बनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना उचित होता है.जिससे किसी तरह की परेशानी नही हो.क्योंकि महिला फिट न हुई हो तो इसके कारण आपको बाद में परेशानी हो सकती है.ऐसे में डॉक्टर की राय लेना सही होता है.
तो ये थी वो बातें जिसे प्रसव के बाद पहली बार संबंध बनाने से पहले ध्यान रखना चाहिए.जिससे किसी तरह की परेशानियों का सामना नही करना पड़े.यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेन्ट कर जरुर बताएं और अगर अच्छी
Post a Comment