दिमाग तेज करने के उपाय और बच्चों को याददास्त बढ़ाने के कुछ सरल तरीके
नमस्कार इस चैनल में एक बार आपका फिर से स्वागत है.आजकल के दौर में खान-पान,रहन-सहन,और हमारी विचारधारा में बदलाव होते जा रहा है.पौष्टिक और विटामिन्स युक्त चीजों का सेवन नही के बराबर लोग कर रहे हैं.क्योंकि आजकल फास्टफूड का जमाना अ गया है.जिस वजह से बच्चों का दिमाग विकास करने में दिक्कते हो रही है.एक उदहारण से जानें-किसी कक्षा में एक ही शिक्षक सभी बच्चों को पढ़ाते हैं.फिर भी उन में से कुछ बच्चे तेज होते हैं.और परीक्षा में अब्बल आटे हैं.कुछ बच्चे कम नंबर लेट हैं तो कुछ असफल हो जाते हैं.इसका वजह है दिमाग का कमजोर होना और याददास्त शक्ति की कमी होना है.
किसी ऑफिस में कई कर्मचारी काम करते हैं.उन्ही में से कोई काम करने में तेज होते हैं तो कोई कमजोर होते हैं इसका एक ही कारण है याददास्त शक्ति का कमजोर होना.तो आज हम इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं.दिमाग तेज करने और बच्चों का याददास्त बढ़ाने का तरीका के बारे में इसलिए इसे अंत तक पढ़ें.
तो चलिए जानते हैं दिमाग तेज करने के उपाय-
1 .ब्राम्ही-तिमाग तेज करने और याददास्त शक्ति बढ़ाने के लिए ब्राम्ही एक उत्तम आयुर्वेदिक औषधि है.इसके लिए ब्राह्मी पाउडर को आधा चम्मच गुनगुने पानी से सेवन करने से दिमाग तेज होती है और याददास्त बढती है.छोटे बच्चों को ब्राह्मी पाउडर शहद के साथ खिलाने से बहुत जल्दी लाभ मिलता है.
2 .हल्दी-यह हर घर में इस्तेमाल किया जाता है.हल्दी में कर्कुमिन रसायन होता है जो कैंसर जैसी बीमारी में तो असरदार है ही यह दिमाग को तेज करने में मददगार होता है.क्योंकि यह दिमाग को एक्टिव और स्वस्थ रखता है. हल्दी के सेवन से दिमाग की मरी हुई और सुस्त कोशिकाओं को एक्टिव करता है.
3 .नींद-भरपूर नींद का न लेना दिमाग को कमजोर करता है.नींद कम आने से डिप्रेशन,गुस्सा आना,किसी काम में मन नही लगना जैसी समस्या होती है.इन सब से दिमाग कमजोर होता है.इसके लिए मरीन केशर का प्रयोग उत्तम होता है.जब ये सब परेशानियाँ दूर होगी तो दिमाग शांत रहेगा और याददास्त शक्ति बढ़ेगी.
4 .शंखपुष्पी-याददास्त शक्ति बढ़ाने के लिए शंखपुष्पी एक बढियां और बेहतर औषधि है.जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा है.आधा चम्मच शंखपुष्पी का पाउडर गुनगुने पानी से सेवन करने से दिमाग का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है.और ब्रेन पावर बढती है.
5 .दालचीनी-यह हमारे घर में मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला एक औषधि है जिसका पाउडर एक चुटकी रात को सोने से पहले शहद के साथ सेवन करने से याददास्त शक्ति बढती है.रात को नींद अच्छी आती है और मानसिक तनाव दूर होता है.
6 .जटामांसी-यह किचन में मसलों के रूप में इस्तेमाल होने वाली चीज है जो मेमोरी पावर बढ़ाने में मददगार होता है.यह दिमाग की शक्ति और दिमाग को तेज करने के लिए रामबाण औषधि है.इसके लिए एक चम्मच जटामांसी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सेवन करना फायदेमंद होता है.
7 .तुलसी-यह एक अच्छी औषधि मणि जाती है.क्योंकि तुलसी में एंटी बायोटिक गुण और एंटी ओक्सी डेंट मौजूद होते हैं जो हमे स्वास्थ रखने में मददगार होते हैं.यह दिमाग और दिल के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखते हैं.
बच्चों को याददास्त शक्ति बढ़ाने के तरीके-
*छोटे बच्चों के लिए पहला पाठशाला घर होता है.इसलिए माता-पिता को उसके साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए.
*बाजार में आजकल बहुत से ऐसे खिलौने मिलते हैं जिसके साथ खेलने से बच्चे का दिमाग एक्टिव होता है.बच्चों को उम्र के हिसाब से ऐसी माइंड गेम्स खेलने को दें.और उसे खेलने का पूरा मौका दें.
*दूध में शहद मिलाकर पीने से याददास्त शक्ति बढती है.इसलिए रोजाना दूध में शहद मिलाकर पीने को दें.
*बच्चो को तनाव से दूर रखने का व्यवस्था करें.इसके लिए बच्चों के भोजन में दही जरुर शामिल करें.
हम सभी चाहते हैं कि हमारा बच्चा तेज हो और पढने लिखने में अब्बल हो.इसलिए हमे इनके हर जरूरतों को ध्यान रखना चाहिए.जिससे उनका दिमाग शांत रहे.इससे बच्चो में तनाव नही बढ़ता है.और उनकी याददास्त शक्ति के विकास में मदद मिलती है.
दोस्तों,यह जानकारी आपलोगों को जरुर अच्छी लगी होगी.कमेन्ट में जरुर बताएं कैसी लगी और लाइक,शेयर जरुर करें ताकि यह जानकारी आपके अपने को भी मिले.धन्यवाद.
आयुर्वेद चिकित्सक-डॉ.पी.के.शर्मा.
Post a Comment