दाद,दिनाय,एक्जीमा को जड़ से ख़त्म करने का घरेलू उपाय



दाद,दिनाय,एक्जीमा ऐसी बीमारी है जो जिसे लग जाती है यह जल्दी ठीक होने का नाम ही नही लेती है.यह जिद्दी प्रकृति का होता है.अगर समय रहते इसका इलाज नही किया जाता है तो इलाज करने पर ठीक होकर पुनः निकल आता है.दाद शरीर के सभी भागों में हो सकता है.लेकिन खासकर यह गुप्त अंग पर होने वाला बहुत कष्टकारी होता है.कितने भी फंगल क्रीम लगा लें ठीक तो जरुर हो जाता पर सिर्फ देखने में ठीक होता है यह पुनः हो जाता है.
यह बीमारी गर्मी और बारिश के मौसम में ज्यादा होता है.और जल्दी फैलता है.दाद,दिनाय,एक्जीमा किसी भी उम्र में हो सकती है .इस बीमारी को होने का कोई उम्र सीमा नही होती है.
कारण-
यह बीमारी टीनिया नामक वायरस से होता है.यह शरीर में पसीने और नमी के कारण होता है.बरसात के मौसम में ज्यादा देर तक भीगने के कारण शरीर में नमी हो जाती है और कई तरह के फंगल होते हैं जिस वजह से हो सकता है.महिलाओं में मासिकधर्म के दौरान गुप्त अंग में यह हो सकता है.
लक्षण-
*त्वचा पर लाल-लाल चकते होना.
*चकते वाली जगह पर जलन और खुजली होना.
*चिपचिपा पानी बहना.
*गले में हमेशा कफ का रहना.
*बार-बार आंव की तकलीफ होना और चिड़चिड़ापन होना इसके आम लक्षण दिखाई देते हैं.
दाद को जड़ से ख़त्म करने का घरेलू उपाय-
1 .नीम-दाद को जड़ से ख़त्म करने में नीम बहुत कारगर उपाय है.इसके लिए नीम पट्टी को पीसकर चटनी के तरह बनाकर दाद वाले जगह पर रात को लगाकर कपड़े से बांध दें और सुबह हटा दें.या नीम की पट्टी को सुखाकर जलाकर राख बना लें और वेसलिन में अच्छी तरह मिलकर मलहम बना लें.इसे दाद पर रोजाना लगाने से दाद ठीक हो जाता है.


2 .कपूर-यह दाद को जड़ से ख़त्म करता है.इसके लिए नारियल तेल में चुटकी भर कपूर,चुटकी भर ज्वाइन का सत और चुटकी भर पीपर मिनट को डालकर धुप में रख दें यह सभी तेल में घुल जायेंगे यह दाद,दिनाय,एक्जीमा को जड़ से ख़त्म कर देता है.दाद,दिनाय,एक्जीमा को अच्छी तरह साफ कर सुबह-शाम रोजाना लगायें.


3 .अनार के पत्ते-दाद को दूर करने में अनार के पत्ते भी काम आटे हैं.इसके लिए दाद को किसी चीज से खुजाकर अनार के पत्ते को चटनी की तरह पीसकर दाद पर लगाने से ठीक हो जाता है.इसी तरह पीपल के पत्ती भी लगा सकते हैं.


यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट कर जरुर बताएं.और आपके साथ भी कोई समस्या हो तो कमेन्ट कर जरुर पूछें.धन्यवाद.

No comments

Powered by Blogger.