अनार की पत्तियां चेहरे पर लाती है निखार, ऐसे करें इस्तेमाल
किरण आयुर्वेद-जैसा कि आप जानते हैं अनार का सेवन करना हमारे लिए कितना फायदेमंद होता है.अनार के दानें या जूस के नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी नही होती है या कमी हो गयी हो तो दूर हो जाती है.लेकिन क्या आपको पता है कि अनार की पत्तियां भी कितनी काम की चीज है.अगर नही जानते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें.
तो आइये जानते हैं विस्तार से-
1 .चेहरे की झुर्रियां-उम्र ढलने के साथ चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है.कई बार कम उम्र में भी झुर्रिय दिखने लगती है.या कोई बीमारी होने के साथ कमजोरी होने पर झुर्रियां होने लगती है जिसे दूर करने में अनार की पत्तियां कारगर साबित हो सकता है.इसके लिए अनार की पत्तियों को पीसकर 500 ग्राम रस निकाल लें और उतनी ही तिल का तेल में मिलकर धीमी आंच पर पकाएं जब पानी जलकर ख़त्म हो जाए तो आंच से उतार कर ठंढा होने पर छान लें.अब इस तेल को दिन में 2-3 बार चेहरे पर मालिश करें.इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन का दिलापन दूर होकर झुर्रियां कुछ ही दिनों में ख़त्म हो जाएगी.और चेहरा पर निखार आएगा.
2 .किल- मुंहासे-चेहरे पर किल-मुंहासे होने पर चेहरा ख़राब हो जाता है.इसके लिए अनार के पट्टी और उतना ही नीम की पत्ती लेकर चटनी के तरह पीसकर चुटकी भर कपूर मिलकर किल-मुंहासे पर लगाने से ख़त्म हो जाते हैं.
3 .चेहरे पर निखार लाने के लिए-अनार के पत्तों को पीसकर शहद और गुलाब जल को अच्छी तरह मिलकर चेहरे पर स्क्रब करने से चेहरे के दाग,धब्बे,किल-मुंहासे और झुर्रियां ख़त्म होकर चेहरे पर निखार आता है.
यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट कर जरुर बताएं.धन्यवाद.
Post a Comment