सरसों तेल के चमत्कारिक गुण आप भी जानें
नमस्कार इस चैनल में आपका स्वागत है.सरसों का तेल हर किचन में इस्तेमाल होनेवाला चीज है जो सभी किचन में उपलब्ध होता है.सरसों का तेल खाने से लेकर लगाने और कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है.हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सरसों का साग खाना भी फायदेमंद होता है कहा जाता है सरसों के साग खाने से आँखों की रौशनी बढती है क्योंकि सरसों में विटामिन ए की मात्रा होती है.
सरसों का तेल चाहे पञ्च सितारा होटल हो या फिर आपके घर हर जगह इसे बिना इस्तेमाल किये खाना का स्वाद नही बढता है.सरसों का तेल खाने के साथ आपके शरीर को मजबूती के साथ रूप निखारने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.
तो आइये जानते हैं सरसों तेल के चमत्कारिक गुण -
1 .सनस्क्रीन-आजकल के लाइफस्टाइल में कई तरह के सनस्क्रीन क्रीम्स आते हैं लेकिन सरसों तेल से कोई टक्कर नही ले सकता है.क्योंकि सरसों तेल में विटामिन ई के साथ एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं.जो प्राकृतिक सनस्क्रीन का काम करता है.यह सूर्य की हानिकारक किरणों से हमारी त्वचा को बचाता है.
2 .चेहरे की झुर्रियां-समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां आने से लोग परेशान होकर कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं.जिसे सरसों तेल आसानी से दूर करने में फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होती है जो हमारी त्वचा को जवान बनाये रखती है इसलिए सरसों तेल और साग नियमित सेवन और रात में सोने से पहले चेहरे या पुरे शरीर पर लगाना चाहिए.
3 .बालों के लिए-बालों की सुन्दर और चमकीला बनाने के लिए आजतक सरसों तेल से अच्छा कोई तेल नही है.लेकिन सरसों का शुद्ध तेल होना चाहिए.सरसों तेल बालों में लगाकर थोड़ी देर मालिश करने से इसके विटामिन ई बालों के जड़ों तक पहुचकर पोषण देती है जिससे बाल जल्दी सफ़ेद नही होते हैं.आपने देखा होगा की कई बूढ़े लोगों का बाल कम सफ़ेद दिखाई देते हैं क्योंकि उस ज़माने में कोई अन्य तेल नही होते थे और वे लोग सरसों तेल का ही इस्तेमाल करते थे.इसके लिए रात को सोने से पहले बालों में तेल लगाकर सो जाएँ और सुबह किसी अच्छे शैम्पू से बल दो लें.
4 .त्वचा को हल्का करने के लिए-आप इसके लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करतीं है जो त्वचा को नुकसान पहुचती है लेकिन अगर सरसों तेल को त्वचा पर नियमित इस्तेमाल करें तो त्वचा का डार्कसर्कल,चेहरे से टैनिंग और ब्लेमिशिंग आसानी से ख़त्म हो जाएगी.
त्वचा की रंगत निखारने के लिए सरसों तेल एक चम्मच,बेसन 1 चम्मच और निम्बू का रस 1 चम्मच को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें यह उपाय सप्ताह में 3 बार करने से चेहरा सुन्दर और चमकदार बनेगा.
5 .वजन घटाने के लिए-सरसों तेल आपकी वजन घटने में भी मददगार होता है क्योंकि इसमें मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया को बनाये रखने की क्षमता होती है.ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सरसों तेल में अच्छी मात्रा में विटामिन्स होते हैं.मेटाबोलिज्म के बढ़ने का सीधा असर शरीर के वजन पर पड़ता है.
6 .सूखे और फाटे होठों के लिए-कई बार होठ सूखने और फटने की परेशानी होती है और होठ रूखे हो जाते है इसके लिए आप हमेशा साथ में कोई क्रीम रखतीं और बार-बार होठो पर लगाती हैं जिससे आपकी लिप ख़राब हो जाती है लेकिन सरसों तेल आपको इस परेशानी से बचा सकने में मददगार है.इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में दो बूंद सरसों तेल डालें होठ फटने की परेशानी दूर हो जाएगी.
हम आशा करते हैं कि ये जानकारी आपको पसंद आई होगी.तो लाइक,शेयर और फॉलो करना न भूलें.धन्यवाद.
आयुर्वेद चिकित्सक-डॉ.पी.के.शर्मा.






Post a Comment