शरीर की एनर्जी और स्टेमिना बढ़ाने का बेहतर उपाय

नमस्कार दोस्तों इस चैनल में फिर से बहुत-बहुत स्वागत है.दोस्तों चाहे घर में काम करनेवाली महिला हो या बाहर काम करनेवाले पुरुष, चाहे बच्चे खेलनेवाले या पढ़नेवाले ही क्यों न हो सभी को एनर्जी की जरुरत पड़ती है.लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल में लोग इन बातों पर ध्यान नही देते हैं और कमजोरी जब सताने लगती है तो इस ओर ध्यान जाता है.

दोस्तों आज हम 10 ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसके सेवन करते रहने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और स्टेमिना बना रहता है.
तो आइये जानते हैं एनर्जी और स्टेमिना बढ़ाने के 10 घरेलू असरदार उपाय-
1 .अंकुरित अनाज-शरीर को भरपूर एनर्जी पाने और स्टेमिना बढ़ाने के लिए अंकुरित अनाज पहला स्थान रखता है क्योंकि इसमें बहुत सारे विटामिन्स और प्रोटीन के साथ विटामिन सी मिलती है.गेहूं,चना,मुंग आदि अंकुरित करके या उबालकर खाना फायदेमंद होता है.

2 .चुकंदर-चुकंदर हमारे शरीर करे लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि चुकंदर खून को बढ़ाने का सबसे बढियां साधन माना जाता है अगर शरीर में खून की मात्रा भरपूर हो तो शरीर की एनर्जी और स्टेमिना बनी रहती है.इसलिए खाना के साथ चुकंदर सलाद के रूप में रोजाना जरुर खाना चाहिए.

3 .शरीर का वजन-एनर्जी को बनाये रखने के लिए हमारा शरीर भी जिम्मेदार हिता है इसलिए शरीर की लम्बाई के अनुसार अपने शरीर का वजन और मोटापा का भी ख्याल रखना चाहिए और वजन नियंत्रित रखना चाहिए.
4 .डाईट-खान-पान की नियमित व्यवस्था के साथ व्यायाम भी जरुरी होता है अगर आप नियमित डाईट के साथ व्यायाम करते है तो शरीर को एनर्जी मिलती है और स्टेमिना बना रहता है.
5 .प्रोटीन-स्टेमिना बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरुरी होता है इसलिए प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन नियमित करना चाहिए.दालें,अंडा की जर्दी,दूध,अंकुरित चना आदि प्रोटीन का बढियां स्रोत है इसलिए इनका सेवन करते रहना फायदेमंद होता है.
6 .धुम्रपान-पान,गुटखा,शराब आदि शरीर की स्टेमिना को कम करते है इसलिए इनका सेवन बंद कर देना चाहिए.इन बुरी आदतों को छोड़कर शरीर की एनर्जी और स्टेमिना बाधा सकते हैं.
7 .बादाम-शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए बादाम भी फायदेमंद होता है क्योंकि बादाम में कैल्सियम,प्रोटीन,फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर का एनर्जी और स्टेमिना बढाने में जरुरी होते हैं.

8 .सेब-सेब भी शरीर की एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं क्योंकि सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन्स,मिनरल्स और एंटी ओक्सी डेंट होते हैं.जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को उर्जावान बनाये रखने में मददगार होते हैं.

9 .केला-दूध के साथ केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है क्योंकि केला में आयरन के साथ कई विटामिन्स होते है साथ में ग्लूकोज होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते है इसलिए सुबह रोजाना एक केला खाकर दूध पीना चाहिए.

10 .व्यायाम-शरीर को एनर्जी देने के लिए व्यायाम भी जरुरी होता है इसलिए काम के अलावा व्यायाम करने का भी समय निकलना चाहिए.धनुरासन,भुजंगासन और पश्चिमोतासन शरीर को एनर्जी और स्टेमिना बनाता है.


दोस्तों यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट जरुर करें और हाँ अच्छी लगे तो ऐसी पोस्ट पाने के लिए इस चैनल को फॉलो करें.धन्यवाद.

No comments

Powered by Blogger.