कनखजूरा काट ले तो इस उपाय से जहर ख़त्म हो जाता है.

दोस्तों इस चैनल में आपका स्वागत है.इस धरती पर बहुत सारे जीव -जंतु है जो आदमी को काम भी आते है और कुछ ऐसे हैं जो नुकसान भी पहुचाते हैं.

दोस्तों इसी धरती पर रहनेवाले जीव जिसका नाम है कनखजूरा जो कई बार काट लेता है या शरीर पर बुरी तरह से चिपक जाता है या जमीं पर सोनेवाले लोगो को कई बार कान में घुस जाता है तो बहुत तकलीफ देता है.

कनखजूरा काटने पर होनेवाले प्रभाव-
अगर कनखजूरा किसी इंसान को काट लेता है तो उसका जहर शरीर में पहुच जाता है जिससे थकान महसूस होने लगती है.इसका जहर खून में ऑक्सिजन कि प्रक्रिया को धीमा कर देता है जिससे शरीर में ऐठन होने लगती है.अगर कनखजूरा के काटने पर ईलाज नही कराया जाय तो इसका जहर इंसान के लिए जानलेवा भी हो सकता है.
बचाव के उपाय-
कनखजूरा अक्सर दीवाल के दरार,चौखट के कोने,आप जहाँ पानी रखते है,चापाकल आदि के नजदीक रहते हैं इसलिए इन जगहों पर साफ-सफाई करते रहें.ऐसी जगहों पर एरोसोल या मिटटी तेल का छिडकाव करते रहें.
कनखजूरा काट ले तो घरेलू उपाय-
1 .कनखजूरा अगर कान में घुस जाय तो सेंधानामक पानी में घोलकर कान में टपकाएं इससे कनखजूरा मर कर निकल जाते हैं.

2 .कनखजूरा त्वचा पर बुरी तरह चिपक जाता है अगर चिपक जाय तो कनखजूरा के मुंह पर चीनी का भूरा डालें इससे वह त्वचा को छोड़कर भाग जायेगा.

3 .अगर इंसान को कनखजूरा काट ले तो हल्दी.दारुहल्दी और सेंधानामक पीसकर देशी घी में मिलाकर पेस्ट बना लें और कनखजूरा कटे हुए जगह पर लेप करने से जहर तुरंत उतर जाता है.
4 .कनखजूरा के काटे हुए जगह पर प्याज पीसकर लेप करने से जहर तुरंत उतर जाता है.

दोस्तों ये आपकी जानकारी के लिए है.भगवान् करे कभी ऐसा मौका न मिले लेकिन अगर मिले तो घरेलू उपचार के साथ डॉक्टर से संपर्क करें.यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट करें और फ़ॉलो भी करें ताकि मेरा पोस्ट आप तक पहुचे.

No comments

Powered by Blogger.