सफ़ेद बल काला,घना और लम्बा करने का घरेलू उपाय
नमस्कार इस चैनल में आपका स्वागत है.आजकल बाल सफ़ेद होने की कोई उम्र ही नही रह गई है.कुछ लोगों में 14 -15 साल के उम्र में ही बाल सफ़ेद होना दिखने लगता है जो सुन्दरता को ख़राब कर देता है जिसके लिए कई लोग डाई का सहारा लेते है जो केमिकल्स युक्त होता है और हमारी सिर के स्कीन पर बुरा प्रभाव डालता है कई बार इन्फेक्शन भी हो जाते है.तो परेशानी बढ़ जाती है और इसका असर ख़त्म होते ही बल सफ़ेद दिखने लगते हैं लेकिन आज हम घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिसका इस्तेमाल से बाल एकदम काला हो जाता है.
बाल जल्दी सफ़ेद होने के कारण-
बाल जल्दी या कम उम्र में सफ़ेद होने के कई कारण हो सकते है.बालों की सही देखभाल न करना,हारमोंस असंतुलन,शरीर में पोषक तत्वों की कमी,बार-बार अलग-अलग शैम्पू या ज्यादा केमिकल्स युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करना इत्यादि कारण से बाल जल्दी सफ़ेद होने लगते हैं.
तो आइये जानते है बाल काला करने के घरेलू उपाय-
1 .गुडहल फूल-गुडहल के फूल या पत्तियों का इस्तेमाल बाल कला करने में सहायक होती है क्योंकि गुडहल में पौष्टिक तत्व,विटामिन सी,मिनरल्स और एंटीओक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं.इसके साथ ही कैल्सियम,वसा,फाइबर और आयरन भी पाए जाते हैं.जो बालों की समस्या दूर करने में हमारी मदद करते हैं.बालों को काला करने के लिए गुडहल कि पत्तियां या फूल को नारियल तेल या सरसों तेल में जलाकर ठंढा होने पर बालों में लगाने से बाल काला,घना और मजबूत के साथ चमकदार बंटव हैं.
2 .आम के पत्ते-बालों को कला करने में आम के पत्ते भी मददगार हो सकते हैं इसके लिए आम की पत्तियों को पानी से धोकर पिस लें और निम्बू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों पर लगाकर 20 मिनट बाद बाल धो लें.ऐसा नियमित करने से सफ़ेद बाल काला,घना,लम्बा और मजबूत होते हैं क्योंकि निम्बू में विटामिन सी होती है जो बालों को पोषण देती है साथ ही रुसी कि समस्या भी ख़त्म करती है.
3 .अदरख और शहद-बाल काला करने के लिए अदरख को कदुकस करके शहद मिलाकर पेस्ट बनाकर बालों में लगायें और थोड़ी देर बाद बाल धो लें.इसके नियमित सप्ताह में दो दिन करने से बाल काला होने में मदद मिलती है.
बालों को स्वस्थ और सुन्दर बनाने के साथ मजबूत बनाने के लिए बालों को भरपूर पोषण कि आवश्यकता होती है जो सरसों तेल,नारियल तेल,जैतून तेल और आंवला तेल से मिलती है इसलिए रात में सोने से पहले बालों में तेल लगाकर मसाज करें ताकि तेल बालों के जड़ों तक पहुच जाय और बालों को भरपूर पोषण प्राप्त हो.
अगर नारियल तेल या सरसों तेल में गुडहल की पत्ती जलाकर और इस तेल का नियमित रोजाना इस्तेमाल करें तो सफ़ेद बाल काले और काले बाल उम्र से पहले सफ़ेद नही होंगे.यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट कर बताएं नमस्कार.




Post a Comment