सुबह पेट साफ करने के लिए करें ये उपाय

-दोस्तों कई लोगों की शिकायत होती है कि सुबह एक बार में पेट साफ नही होता है गैस बनती है और कब्ज बना बना रहता है.


दोस्तों यह परेशानी अनियमित खान-पान के कारण होती है जैसे फास्टफूड का अधिक सेवन,समय पर खाना,नास्ता नही करना तेल और मशालों से बनी चीजों का अधिक सेवन करना देर से सोना और देर से जागना और पानी कम मात्रा में पीना आदि के कारण अक्सर पेट में कब्ज बना रहता है और सुबह एक बार में पेट साफ नही हो पाता है.
तो आइये जानते हैं घरेलू उपाय-
1 .लहसून-दोस्तों क्या आपको पता है कि लहसून में एंटीइन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते है जो कठोर मल को मुलायम करने में मदद करते है जिससे मल आपके आँतों से आसानी से गुजरता है और पेट आसानी से साफ़ होने में मदद मिलती है यह कच्चा या पक्का दोनों रूपों में फायदेमंद होता है लेकिन कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

2 .दूध-रात को खाना खाने के बाद गुनगुने दूध में थोडा सा चीनी मिलाकर पी लेने से सुबह शौच आसानी से और साफ होता है.

3 .सेब का सिरका-नास्ता,खाना या डिनर से पहले सेब का सिरका दो चम्मच पी लेने से शौच साफ और खुलकर होता है अगर इसे रात को खाना खाने के बाद गुनगुने पानी से लिया जाय तो सुबह शौच खुलकर होता है.

4 .पानी-पानी इस समस्या का सबसे बढ़िया उपाय है जो आसानी से उपलब्ध हो जाता है पानी जितना ज्यादा पियेंगे आपका मल मुलायम बना रहेगा जिससे आपके आतों में मल आसानी से सरकेंगे और शौच साफ होगा.

5 .त्रिफला चूर्ण-यह चूर्ण गैस,एसिडिटी और कब्ज के लिए रामबाण उपाय है यह त्रिफला चूर्ण के नाम से कई आयुर्वेदिक कम्पनियाँ बनती है आप चाहें तो घर पर भी आसानी से बना सकते है हरे पाउडर,बहेड़ा पाउडर और आंवला पाउडर बराबर मात्रा में मिला लें त्रिफला चूर्ण तैयार हो जायेगा इस चूर्ण को रात खाना खाने के बाद एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ सेवन करे.
इसके इस्तेमाल से कब्ज,एसिडिटी और गैस ख़त्म होकर सुबह पेट साफ हो जायेगा.
दोस्तों,पेट साफ रहने से आप हल्का महसूस करेंगे ऐसी पोस्ट पाने के लिए हमे फ़ॉलो करे कमेन्ट करें यह पोस्ट कैसा लगा.

No comments

Powered by Blogger.