पालक जूस पीने के इन फायदों को जान हैरान रह जायेंगे

नमस्कार दोस्तों,इस चैनल में आपका स्वागत है.आपने बहुत सारे जूस पिए होंगे और लाभ उठायें होंगे जैसे-मौसमी जूस,अनार जूस,सेव,संतरा आदि कई तरह के जूसों का सेवन करते या किये होंगे लेकिन पालक का जूस पीने के फायदे जानकर आप एक बार जरुर सोचेंगे की हमें पीना चाहिए.

दोस्तों, पालक के जूस में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे लिए लाभदायक होते है.पालक में मिनरल्स,विटामिन्स और जरुरी न्यूट्रीएंट्स भरपूर पाए जाते हैं. पालक में विटामिन ए,सी,ई,के और विटामिन बी काम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं साथ ही मैगनीज,कैरोटिन,आयरन,आयोडीन,कैल्सियम,मैग्नेशियम,सोडियम,फास्फोरस और एमिनो एसिड भी पाए जाते हैं.
आइये जानते हैं पालक जूस पीने के फायदे-
1 .हड्डियाँ-पालक में कैल्सियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में हमारी मदद करते हैं.

2 .पाचन-पेट कि समस्या को दूर करने में पालक भरपूर मददगार होता है क्योंकि पालक के जूस पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं.और कब्ज नही होने देते हैं.पालक जूस के सेवन से पेट ठीक रहता है जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और हमें स्वस्थ रहने में मदद मिलती है.

3 .त्वचा और बालों के लिए-पालक के जूस त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं.पालक में कई विटामिन्स,मिनरल्स होते है जो त्वचा पर निखार और बालों को चमकदार बनाने में मददगार होते हैं.

4 .आयरन की कमी-शरीर में आयरन की कमी होने पर पालक जूस फायदेमंद होता है. कई बार बिमारियों के कारण या शरीर से रक्त निकल जाने से हमारे शरीर में रक्त कि कमी हो जाती है.गर्भवती महिलाओं में आयरन कि कमी हो जाती है.जिसे दूर करने के लिए पालक जूस मददगार होती है.

5 .आँखों की रोशनी-पालक में विटामिन ए और विटामिन सी के साथ बी काम्प्लेक्स पाया जाता है जो हमारी आँखों की रोशनी को ठीक रखने में मददगार होती है साथ ही कैंसर के खतरा को कम करने में मददगार होते हैं.

खाने के तरीके-पालक का सब्जी,साग या रोटी बनाकर लोग खाते है लेकिन पालक का जूस निकालकर पीना अधिक फायदेमंद होते हैं और जूस गाढ़ा ही बनाना चाहिए नही तो पतला करने से फाइबर्स नष्ट हो सकते हैं.
दोस्तों,यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट कर बताएं और फ़ॉलो करे ताकि अगला पोस्ट आप तक पहुच सके नमस्कार.

No comments

Powered by Blogger.