चाय में एक चुटकी मोरिंगा पत्ती पाउडर मिलाका पिने के फायदे जान दंग रह जायेंगे

नमस्कार दोस्तों फिर से स्वागत है इस चैनल में.दोस्तों हमारे आस-पास कई पेड़-पौधे होते है जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं लेकिन हमें पता नही होती है.
जी हाँ दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं मोरिंगा यानि सहजन की.सहजन एक ऐसा पेड़ है जिसका फूल,पत्ते,फल और छाल औषधीय गुणों से भरपूर हैं.मोरिंगा से मधुमेह,अर्थराइटिस,ह्रदय रोग जैसे कई बीमारियों का इलाज किया जाता है.

आइये जानते हैं मोरिंगा के फायदे-
1 .मोरिंगा के सेवन से शरीर को कई विटामिन्स पूरा होते हैं क्योंकि मोरिंगा में विटामिन,खनिज और एमिनो अम्ल भरपूर मात्र में मिलती है जिससे विटामिन ए,विटामिन सी,विटामिन ई,कैल्सियम,पोटेशियम,और प्रोटीन की मात्र को पूरा करता है.
2 .मोरिंगा की पत्तियां अर्थराइटिस,कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं से बचाव करते हैं क्योंकि मोरिंगा में की पत्तियों,फूलों और बीजों में एंटी ओक्सी डेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं.
3 .दिल के रोगों को दूर करने में मोरिंगा भरपूर मदद करते हैं.क्योंकि यह रक्त की लिपिड की मात्रा को संतुलित रखती है जिससे रक्तवाहिकाओं में अवरोध नही होने देती है और कोलेस्ट्रोल बढ़ने से रोकती है.
4 .मोरिंगा में एक ख़ास गुण होता है जो मानसिक सेहत और ज्ञान अर्जित करने की ताकत को बढाता है इसमें कई विटामिन्स होते हैं जो तंत्रिका कोशिका को नुकसान पहुचानेवाले कारकों को हटाते हैं एवं दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं.
5 .मोरिंगा का सेवन लीवर को सेहतमंद बनाये रखता है क्योंकि मोरिंगा के पत्तियों में पोलिफेनोल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकलने में मददगार होते हैं.
6 .मोरिंगा संक्रमण से लड़ने की ताकत रखता जिससे कई संक्रमणकारी बिमारियों से हमें बचाता है यह चर्मरोग के फफूंद,मूत्राशय संक्रमण के बैक्टीरिया को मरने में मददगार होता है.
दोस्तों अगर मोरिंगा यानि सहजन के पत्ते को सुखाकर पाउडर बनाकर चाय में चाय पत्ती के साथ रोजाना सेवन किया जाय तो हमें कई बीमारियों से बचाता है दोस्तों यह पोस्ट कैसा लगा कमेन्ट करें और लाइक,शेयर करें जिससे आपके दोस्त तक पहुचे और इस्तेमाल कर लाभ उठायें नमस्कार दोस्तों.

No comments

Powered by Blogger.