आखों के निचे काले घेरे हटाने का 5 घरेलू उपाय
आँखों की आस पास की त्वचा बहुत मुलायम और नाजुक होती है अगर आपका चेहरा कितना भी सुन्दर हो और आँखों के निचे झुर्रियां या फिर काला घेरा हो तो आपकी सुन्दरता ख़त्म हो जाती है इसलिए आप इसका उपाय खोजते होंगे तो आज हम आपको यह उपाय बताएंगे कई बार ऐसा होता है कि जब कोई इंसान हँसता है तब उसके आँखों के आस पास झुरियां दिखने लगती हैं और इंसान को ऐसा महसूस होने लगता है कि वह बुढा होने लगा है लेकिन ऐसा नहीं होता है वह इन्सान कम उम्र में हीं झुर्रियों के कारण बूढ़े लगने लगते हैं.
तो आइये जानते हैं आँखों के निचे से काला घेरा हटाने का घरेलू उपाय -
1.खीरा - खीरा एक अच्छा और पसंदीदा फल होता है खीरा हमारे स्किन को टाईट करता है और उसका रंग निखारता है इसलिए आप सुबह उठकर रोजाना खीरे से अपने आँखों के निचे मालिश करें ऐसा करने से आपके आँखों के निचे से काला घेरा और झुर्रियां ख़त्म हो जाएंगे.
2.केला - क्या आपको केला पसंद है यह हमें आप कमेंट करके जरुर बताइये क्योंकि हमें तो केला बहुत पसंद है आप एक पका हुआ केला ले लें और इसे मसल लें और इसमें थोडा गुलाब जल मिला दें इसे अपने आँख के निचे और आस पास लगाएं और आधे घंटे के बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें.
3.आलू - आलू तो लगभग हर किसी को पसंद होता है और आलू तो वैसे भी सब सब्जियों का राजा होता है इसलिए आलू का प्रयोग करें आलू हर घर में उपलब्ध होता है एक आलू लें इसको छोटे छोटे टुकड़े में काट लें और मिक्सर में डालकर पिस लें और जूस निकाल लें अब इससे अपने चेहरे कि मालिश करें खासकर अपने आँखों के निचे और आँखों के आस पास जरुर मलें.
4.टमाटर - आप एक टमाटर लें और उसे पिस कर जूस बना लें अब इस जूस में निम्बू का रस, चुटकीभर बेसन और हल्दी मिलाएं अब इससे अपने अंक के निचे की त्वचा में मालिश करें और 30 मिनट के बाद धो दें ऐसा हफ्ते में तिन से चार बार जरुर करें ऐसा करने से डार्क सर्किल ख़त्म हो जाएंगे.
5.बादाम का तेल - अगर आप भी आँखों के निचे से काला घेरा और झुर्रियां हटाना चाहते हैं तो बादाम के तेल का इस्तेमाल जरुर करें यह फायदेमंद होता है इससे आपको डार्क सर्किल से और झुर्रियों से छुटकारा मिलेगा आप बादाम के तेल को अपने आँखों के आस पास लगा कर मालिश करें और 20 मिनट बाद इसे धो दें ऐसा रोजाना करेंगे तो आपको जल्दी से जल्दी लाभ मिलेगा.
Post a Comment