इस टिप्स को अपनाकर चेहरे पर होनेवाले दाने,पिंपल्स से बच सकतीं हैं

कल्याण आयुर्वेद-चेहरे पर दाने,फुंसी और पिंपल्स निकलने की समस्या आम हो गयी है जिससे चेहरे की खूबसूरती चली जाती है और हम परेशान होकर कई तरह के क्रीमों और केमिकल्स युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करते है जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुचाती है.
चेहरे पर दाने, पिंपल्स होने का कई कारण हो सकती है जैसे-सही तरीके से चेहरा साफ न करना,चेहरे पर धूल-कण और ब्यूटी क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल करना आदि.
लेकिन आप कुछ टिप्स अपनाकर दाने,फुंसी और पिंपल्स से बच सकते हैं.
1 .ज्यादा तली हुई चीजें,फास्टफूड,कच्चा तेल खाने से बचें अपने आहार में विटामिन्स और त्वचा को जरुरी पोषण मिलनेवाले चीजों का सेवन करें.
2 .चेहरे पर दाने,फुंसी और पिंपल्स निकलने पर लोग नाखून से नोचते है जिससे ठीक होने पर भी दाग रह जाता है इसलिए इन्हें नोचने से बचें.
3 .बार-बार अलग-अलग क्रीमों के इस्तेमाल से दाने और पिंपल्स निकलने की समस्या अक्सर होती है इसलिए जो भी क्रीमों का इस्तेमाल करें बदलें नही.
4 .शरीर में बिषैले तत्व भी होते हैं जो मुंहासे, फुंसी के कारण बनते हैं इसलिए शरीर से बाहर निकालने के लिए अधिक से अधिक पानी पियें जिससे से पेशाब के रस्ते बिषैले तत्व बाहर निकल जाएँ और मुंहासे,फुंसी की समस्या कम हो या न हो.

5 .ज्यादा तनाव में रहने,पर्याप्त नींद न लेने, धूल,धूप और मिट्टी आदि के कारण मुंहासे फुंसियाँ होती है इसलिए इन सभी चीजों से दूरी बनाकर आप कील-मुंहासे,फुंसी से बच सकते हैं.

6 .अगर आप चेहरे पर क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं तो अच्छे और कम केमिकल्स युक्त क्रीमों का इस्तेमाल करें.
7.अपने चेहरे को अच्छे फेसवास से धोएं ताकि धुल मिट्टी आदि त्वचा की छिद्रों को बंद न करे जिससे शरीर से विजातीय तत्व पसीना से निकल जाय.

8 .दिन भर में कोई ऐसा काम करें जिससे शरीर से पसीना जरुर आये.अगर आप कोई काम नही करते है तो व्यायाम का ही सहारा लें और शरीर से पसीना निकलते तक व्यायाम करें.
इन टिप्स को अपनाकर आप कील-मुंहासे,फुंसी आदि से बच सकतीं हैं.
आयुर्वेद चिकित्सक-डा.पी.के.शर्मा.

No comments

Powered by Blogger.