लहसून के चाय पीने से होते हैं कई स्वास्थ लाभ

नमस्कार दोस्तों,लहसुन लगभग सभी किचन में इस्तेमाल किया जाता है जो खाना का स्वाद ही नही बढाता है बल्कि हमें कई स्वास्थ लाभ भी मिलता है क्योंकि लहसुन में कई ऐसे गुण होते है जो हमे कई बिमारियों से बचाते हैं आज हम बताने जा रहे है लहसुन के चाय पिने से मिलनेवाले फायदे के बारे में जिसे जानकर शायद ही अपने आप को लहसुन की चाय पीने से रोक पाएंगे.

लहसुन के चाय बनाने की विधि-
एक लहसुन की कली को टुकड़े कर लें और दो कप पानी किसी बर्तन में डालकर आंच पर खौलाएं और लहसून के टुकड़े पानी में डालें फिर एक चुटकी अदरख का पाउडर या अदरख का टुकड़ा डालकर एक कप पानी बचने तक पकाएं और आंच से उतारकर छान ले और गुनगुना हो जाय तो एक चम्मच शहद और आधा निम्बू निचोड़कर पियें.
लहसून के चाय के फायदे-
1 .वजन-लहसून की चाय सुबह खाली पेट पीने से अतिरिक्त चर्बी कम होकर वजन कम करने में सहायता मिलता है और वजन कंट्रोल रहता है.

2 .सर्दी और खांसी-आप जानते होंगे सदियों से लहसून और अदरख का इस्तेमाल सर्दी-खांसी दूर करने के लिए किया जाता है इसलिए इस चाय को पिने से सर्दी-खांसी से आराम मिलेगा.

3 .पाचन-सुबह-सुबह लहसून के चाय पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है क्योंकि यह चाय मेटाबोलिज्म को ठीक रखता है.



4 त्वचा-लहसून में विटामिन ए,विटामिन बी 1,बी 2 और विटामिन सी होता है जो आपकी त्वचा में चमक लता है इसलिए ये चाय त्वचा के लिए फायदेमंद है.त्वचा जवां बनी रहती है.
5 ह्रदय-लहसून की चाय पीने से कोलेस्ट्रोल की समस्या नही होती है और रक्त प्रवाह ठीक रहता है जिससे ह्रदय सुरक्षित रहता है.

6 .डायबिटीज-इस चाय के सेवन करते रहने से कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है जिससे आपको डायबिटीज नही होती है या है भी तो नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

आयुर्वेद चिकित्सक-डा.पी.के.शर्मा.

No comments

Powered by Blogger.