खांसी और बलगम को जड़ से सफाया करने का 9 अचूक उपाय


दोस्तों, खांसी और कफ एक आम समस्या है जो किसी भी मौसम में हो जाती है पर मौसम बदलते समय थोडा ज्यादा शिकायतें होती है खांसी चाहे जैसी हो सूखी हो या तर बलगम वाली हो या फिर तेज दवाओं के कारण कफ जम गया हो तो हम बताने जा रहे है घरेलू उपाय जो हर तरह की खांसी और कफ को दूर करता है.
तो आइये जानते है कफ और खांसी का घरेलू उपाय-
1 .तुलसी-2 कप पानी में 6-7 तुलसी के पत्ता,थोडा सा अदरख का टुकड़ा,एक चम्मच चीनी या गुड़ और 2 गोल मिर्च मिलाकर उबालें जब उबलते-उबलते 1 कप पानी बच जाय तो छानकर चाय की तरह पियें इसके सुबह -शाम इस्तेमाल से कफ और खांसी से तुरंत राहत मिलता है.

2 .मुलेठी और फुला सोहागा-मुलेठी को पीसकर पाउडर बना लें और सुहागा को तवे पर गर्म करने से फूलकर पानी का अंस ख़त्म होकर पाउडर बन जाता है दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर किसी साफ शीशी में सुरक्षित रख लें अब इसे जिन्हें खांसी की समस्या हो आधा ग्राम पाउडर शहद में मिलाकर चाटें या गरम पानी के साथ सेवन करें बच्चों को चुटकी भर यां एक रति के बराबर दे इसके इस्तेमाल से कफ बहार आकर खांसी से राहत मिलता है.


3 .बहेड़ा-बहेड़ा की छाल का एक छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से खांसी से राहत मिलती है और कफ भी निकल जाता है और गले की गुदगुदी शांत हो जाती है और आराम मिलता है.
4 .काली मिर्च और मिश्री-काली मिर्च और मिश्री बराबर मात्रा में लेकर पीसकर पाउडर बना लें और घी की सहायता से झरबेरी बराबर गोली बना लें और सुरक्षित रख लें अब एक गोली दो घंटे पर चूसते रहें इसके चूसने से खांसी तुरंत शांत हो जाती है और जमे हुए कफ भी निकल आती है खांसी के साथ गले की खरास और गला बैठना भी दूर होती है.
5 .हल्दी-खांसी से घबराहट हो तो हल्दी पाउडर और नमक गरम पानी में मिलाकर पीना चाहिए और हल्दी के टुकड़ा चुसना चाहिए इससे खांसी शांत होती है या हल्दी पाउडर आधा चम्मच तवे पर गरम करके दूध में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है.
6 .बांस-6 ग्राम बांस का रस,6 ग्राम अदरख रस और 6 ग्राम शहद मिलाकर सुबह शाम पीने से खांसी और कफ से राहत मिलता है.
7 .शहद-5 ग्राम शहद में 5-6 बूंद लहसून का रस मिलकर चाटने से खांसी ठीक होता है बच्चों को लहसून का रस आधा चम्मच शहद में 3- बूंद मिलकर चटाना चाहिए.
8 .हरीतकी-हरीतकी चूर्ण सुबह-शाम कालानमक के साथ खाने से खांसी ठीक होता है और कफ ख़त्म होकर आराम होता है.
9 .सौफ और अजवायन-2 चम्मच सौफ और 2 चम्मच अजवायन 500 ग्राम पानी में उबालकर दो-दो चम्मच दिन में कई बार पीना फायदेमंद होता है.
परहेज-खांसी होने पर ठंढे चीजों,ठंढ़ी हवाओं और ठंढे जगहों पर रहने से बचना चाहिए,बासी भोजन नही करना चाहिए.


No comments

Powered by Blogger.