शुगर का शुरूआती लक्षण,बचाव के उपाय और घरेलू उपाय


दोस्तों कोई भी बीमारी होने से पहले शरीर में बदलाव आने लगते है और बिमारियों के लक्षण प्रगट होने लगते है जिसे कई लोग समझ नही पाते और उन लक्षणों को नजर अंदाज कर देते है जो बाद में नुकसानदायक और घातक साबित होते हैं इसलिए कोई भी शारीरिक बदलाव होने पर डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए ताकि आनेवाला बीमारी हमे प्रभावित न करे या कम प्रभावित करे.
दोस्तों आज हम जानेंगे शुगर होने के शुरूआती लक्षण-
1 .बार-बार पेशाब आना और प्यास लगना-यह लक्षण शुगर होने के संकेत है आम तैर पर हमारी बॉडी ग्लूकोज को सौक लेती है जबकिडनी से गुजरता है लेकिन मधुमेह होने पर ब्लड शुगर ज्यादा हो जाता है जिसे किडनियां कंट्रोल नही कर पाती है जिससे ज्यादा यूरिन बनाने की जरुरत होती है जिससे अधिक प्यास लगता है और ज्यादा पानी पिने पर जल्दी-जल्दी पेशाब होने लगती है.
2 .वजन कम होना-अगर आप अच्छे से खा पी रहे हैं फिर भी वजन कम हो रहा है तो यह शुगर के लक्षण हो सकता है मधुमेह रोग में शरीर में ग्लूकोज लेने की क्षमता कम हो जाती है जिससे बार-बार पेशाब आते रहता है इन्सुलिन की कमी के कारण ब्लड शुगर कोशिका में पहुच नही पाती है और वजन तेजी से घटने लगता है.
3 .घाव जल्दी नही भरना -अगर किसी कारण शरीर में घाव हो जाय,कट जाय और घाव जल्दी नही भरता है तो ब्लड शुगर यानि मधुमेह हो सकता है.
4 .भूख ज्यादा लगना-खून में शर्करा का संतुलन बिगड़ने से इन्सुलिन का भी संतुलन बिगड़ जाता है ऐसे में शरीर को जरुरी उर्जा नही मिल पाती है और शरीर और ऊर्जा पाने के लिए भूख पैदा करता है जिससे भूख ज्यादा लगती है.
5 .त्वचा में रूखापन-कितना भी पानी पिटे रहने पर त्वचा में रूखापन बनी रहे या लगे शरीर पर कुछ चल रहा है तो ब्लड शुगर हो सकता है.
6 .थकान होना-कोई भी काम थोडा देर भी करने पर थकान होना या चलने पर थकान होना या चिडचिडापन होना मधुमेह के शुरूआती लक्षण है.
शुगर से बचने का उपाय-
#शरीर का वजन नियंत्रित रखें मोटापा ब्लड शुगर होने का कारण बन सकता है.
#रोजाना के खान-पान में विटामिन्स और हरे साग-सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें.
#टेंसन रहने से मधुमेह होने का खतरा बढ़ता है इसलिए तनाव से दूर रहें.
#धुम्रपान और शराब का सेवन मधुमेह का कारण हो सकता है इसलिए इससे दूर रहें.
#पानी का ज्यादा इस्तेमाल करें ज्यादा शुगर वाले चीजों से दूर रहें.
शुगर का घरेलू उपाय-

1 .करेला-करेला ब्लड में ग्लूकोज को को नियंत्रित करने में सहायक होता है इसके लिए 100 ग्राम करेला के जू सुबह खली पेट पीना फायदेमंद होता है इसके अलावा अपने नित दिन के भोजन में करेला का उपयोग करना मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है.

2 .जामुन-जामुन में रक्त्गत शर्करा को कम करने की क्षमता होती है है इसके लिए जामुन के दिनों में अधिक से अधिक जामुन कालानमक के साथ खाना चाहिए और जामुन की गुठली बाकि दिनों के लिए बचाकर रखें जामुन की गुठली को धोकर धुप में सुखाकर पौडर बना लें और आधा से एक चम्मच सुबह- शाम पानी के साथ सेवन करें इसके सेवन से मधुमेह नियंत्रित रहता है.

3 .आंवला-100 ग्राम सूखा आंवला और 50 ग्राम सूखा करेला को (करेला को टुकड़े-टुकड़े करके धुप में सूखा लें )मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें और एक चम्मच सुबह खली पेट पानी के साथ सेवन करते रहें शुगर नियंत्रित रहेगी आप आंवला के जूस चक चम्मच और करेला के जूस एक चम्मच मिलकर भी सेवन कर सकते हैं.
4 .एलोवेरा-एलोवेरा भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में आपकी भरपूर मदद कर सकता है इसके लिए एलोवेरा की पत्ती को रात को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें सुबह पानी से पत्ती को निकालकर बीच से फाड़कर जेल निकालकर सेवन करें और पानी को पी ले इसके नियमित सेवन करने से आपके पेट ठीक रहेंगे और शुगर कंट्रोल रहेगा.

दोस्तों,कोई भी लक्षण दिखें तो शुगर टेस्ट कराएं या डॉक्टर से मिलें ऐसी पोस्ट पाने के लिए फ़ॉलो करें.

No comments

Powered by Blogger.