परीक्षा में बच्चों के सफलता के टिप्स और तनाव दूर करने के उपाय


परीक्षा नजदीक आते ही छात्रों में तनाव और डर का होना लाजमी है छात्रों के मन में कई तरह के सवाल उठते है कौन सा प्रश्न आएगा कौन सा प्रश्न -उतर याद करें परीक्षा में कितना लिख पाएंगे आदि कई तरह के सवाल मन में घूरता रहता है लेकिन छात्रों को घबराना नही चाहिए क्योंकि घबराने से आपकी तनाव और बढ़ते जाएगी बस मन में यही सोचें मेरा भविष्य अच्छा होगा और आप मेहनत करते जाएँ.
छात्रों आप इस उदहारण को समझें 9 वी और 10 वीं वर्ग के संस्कृत पुस्तक में 1997-98 में एक कहानी थी अगर काल आपको मरने आ रही है तो आप भागते जाइये-भागते जाइए लेकिन जब लेकिन भागते-भागते भी काल आपके नजदीक आ जाय तो इन्सान को काल से डट कर मुकाबला करें हो सकता है काल आप से हर जाय और आप जीत जाएँ तो छात्रों ठीक उसी तरह परीक्षा से डरना नही चाहिए बल्कि दिमाग से नकारात्मक सोच को निकालकर तनाव मुक्त रहना चाहिए.
तो आइये जाने परीक्षा में सफलता पाने के टिप्स जो आपको तनाव से दूर करेंगे-
1 .टेंशन न लें परीक्षा का-जो छात्र परीक्षा के तनाव से हार जाते हैं उनमे नकारात्मक परिणाम सामने आते है तनाव हर व्यक्ति को होती है परीक्षा के समय तनाव नही लेना चाहिए बल्कि पढने पर ध्यान देना चाहिए.
2 .टाइम-टेबल-परीक्षा के कुछ ही दिन बचे हैं इसलिए पढने के टाइम-टेबल पर ध्यान दें कुछ समय मनोरंजन के लिए खेलने का भी समय निकालें ताकि आपका तनाव दूर हो आप परीक्षा का टेंशन न लें बल्कि समयानुसार तयारी करें.
3 .गैप का लाभ उठायें-परीक्षा में सब्जेक्ट के बीच गैप होते हैं पहले दिन के विषय परीक्षा से एक सप्ताह पहले से मन लगाकर करें जिस विषय में कम गैप हो उस पर ज्यादा ध्यान दें और इंग्लिश की तयारी जोर सोर से करें.
5 .प्रश्न सॉल्व -पिछले साल के प्रश्न को ध्यान से सॉल्व करें पढ़े के बजाय प्रश्नों को लिखकर सॉल्व करें लिखने से दिमाग में ज्यादा देर तक अंकित होता है अहम टिप्स,फार्मूला पर विशेष ध्यान दें.
सैकोलोजिष्ट टिप्स-छात्र थोडा जल्दी उठें और morning walk करें सुबह की ताजी हवा आपके लिए फायदेमंद होगा तनाव मुक्त करने में मदद करेगा.
2 .माता-पिता बच्चों पर ध्यान रखें समय पर नास्ता खाना का प्रबंध करें बच्चों का नींद का भी ख्याल रखें बच्चों के साथ कभी नगेटिव बातें शेयर न करें इससे बच्चों में नकारात्मकता बढती है.
3 .बच्चे जो भी तैयारी किये हैं वही काफी है बस उसे बेहतर करने की कोशिश करें और अपने कमियों पर ध्यान न दे इससे आपके अन्दर घबराहट होती है अपने मन और इक्षा शक्ति को सकारात्मक बनाये रखें आप सफल होंगे.
4 .आप अपने पढने का समय बढ़ा दें अगर 7-8 घंटे नही पढ़ते हो तो पढ़ें आप समय का टेंसन न लें.
5 .आप अपने खान-पान पर भी ध्यान रखें ऐसी चीजों का सेवन न करें जिससे आपके स्वास्थ पर ख़राब असर हो.
परीक्षा के दौरान तनाव होता है और इस तनाव को आप खुद ही दूर करके आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें मन में नकारात्मक सोच न रखें आपकी सफलता निश्चित है.
अगर यह पोस्ट सही लगे तो दोस्तों के साथ शेयर करें और हाँ फ़ॉलो भी करें.

No comments

Powered by Blogger.