इन विटामिनों की कमी से होती है पैर के तलवों में जलन
बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पैर के तलवों में जलन रहती है और सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं. जिसके कारण यह परेशानी लगातार अधिक होती जाती है. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने की कोशिश करेंगे कि शरीर में होने वाले कुछ ऐसी चीजों के कमी के कारण पैर के तलवों में जलन की समस्या होती है. जिसके बारे में लोग सोच नहीं सकते हैं और इसे बहुत से लोग साधारण समझ कर इसका उपचार नहीं कराते हैं जो आगे चलकर बड़ी बीमारियों का कारण बनती है.
Third party image reference
चलिए जानते हैं क्यों होती है पैरों के तलवों में जलन-
आयरन की कमी होना-
पैर के तलवों में जलन होने की समस्या आयरन की कमी होने से होती है. अगर किसी व्यक्ति के पैर के तलवों में जलन है तो आयरन की कमी है क्योंकि आयरन की कमी होने से तलवों की कोशिकाओं में रक्त का संचार सही ढंग से नहीं हो पाता है. जिसके कारण पैर के तलवों में जलन की समस्या उत्पन्न होती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए एवं चिकित्सक से परामर्श लेनी चाहिए.
Third party image reference
कैल्शियम की कमी होना-
पैर के तलवों में जलन होने के पीछे कैल्शियम की कमी भी जिम्मेदार है. जब किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो पैरों में दर्द के साथ-साथ तलवों में जलन की समस्या उत्पन्न होती है. इस समस्या के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्थिति भी खराब हो जाती है. इसलिए अगर किसी व्यक्ति के पैरों में जलन की समस्या होती है तो उसे कैल्शियम युक्त आहार लेनी चाहिए एवं चिकित्सक से परामर्श लेकर उसका उचित इलाज कराना चाहिए.
Third party image reference
हीमोग्लोबिन की कमी होना-
हीमोग्लोबिन की कमी होने से भी पैर के तलवों में जलन की समस्या होती है. साथ ही सेहत भी प्रभावित होता है. इस समस्या को आप बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. अगर किसी महिला के पैरों में जलन की समस्या होता है तो उसे तुरंत हीमोग्लोबिन की जांच करानी चाहिए और चिकित्सक से सलाह लेकर उसका उचित इलाज करनी चाहिए एवं हीमोग्लोबिन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए
Post a Comment