शादी के बाद पति को रोमांटिक बनाने के टिप्स

पति- पत्नी के बीच का प्यार काफी गहरा होता है. लेकिन शादी के पश्चात रोजमर्रा के कामों में व्यस्त होने के कारण एक समय ऐसा आता है कि जब पति पत्नी में रोमांस धीरे-धीरे कम होने लगता है और यह खासतौर पर पतियों के साथ होता है. उन्हें अपना जीवन खराब लगने लगता है. ऐसे में अगर पत्नियां शादीशुदा जिंदगी में कुछ नया बदलाव लाना चाहती हैं तो अपने पति से फ्लर्ट कर सकती हैं. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से बताते हैं कि आपको अपने पति से फ्लर्ट कैसे करनी चाहिए.

Third party image reference
तो चलिए जानते हैं टिप्स-
पति के लिए तैयार हों-
शादी के बाद जैसे-जैसे समय गुजरता जाता है. वैसे- वैसे आप भी पुराने अंदाज में जीने लगती हैं. घर की कामकाज की व्यस्तता के कारण अपने आप पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाती हैं. पर ऐसा करना गलत है. अपने जीवन में रोमांस लाने के लिए पति की पसंद का सम्मान करें. इससे पति के दिल में प्यार बढ़ेगा उसे प्यार जताने के लिए उसकी मनपसंद के अनुसार तैयार रहें. पति के पसंद के अनुसार कपड़े पहन कर देखें. आपको भी चेंजिंग मिलेगा और उन्हें भी आपके अंदाज में रोमांस की महक महसूस होने लगेगी.

Third party image reference
पति के लिए समय निकालें-
शादी के बाद ज्यादा काम होने के वजह से दोनों को एक दूसरे के लिए समय नहीं मिल पाता है. लेकिन यदि आप अपने जीवन में रोमांस को बरकरार रखना चाहती हैं और इसे दोबारा लाना चाहती हैं तो पति के साथ बात करने के लिए थोड़ी सी समय जरूर निकालें. उससे प्यार भरी बातें करते हुए प्यार से निहारें, सहलाएं और वही टच करें और फिर दें जो सालों पहले हुआ करता था.
प्यार का करें इजहार-
बात- बात पर आप अपने पति को अपने प्यार का इजहार करने के लिए आई लव यू भी बोल सकती हैं. इससे आपके पति में थोड़ा सा बदलाव आएगा साथ ही हो सकता है. वह आप पर प्यार भी बरसाने लगे. इसके अलावा शाम होते ही आप अपने पति को लुभाने के लिए गुलाब का फूल दे सकती हैं. इससे आपको अपने पति के रूप में ब्वॉयफ्रेंड का मजा भी मिल सकता है.

Third party image reference
बनाए मनपसंद खाना-
पुरुषों को हमेशा अच्छा खाना ज्यादा पसंद आता है. ऐसे में आप उन्हें छुट्टी के दिन कुछ नया- नया बनाकर खिला सकती हैं. इससे उनके मन में आपके लिए प्यार जगेगा.
काम करते समय करें मैसेज-
अपने पति को प्यार का इजहार कराने के लिए ऑफिस में मैसेज के जरिए खाने और तबीयत के बारे में आप पूछ सकती हैं. कुछ रोमांच भरे अंदाज में मैसेज लिख सकती .हैं इससे उन्हें हमेशा पत्नी के मैसेज का इंतजार बना रहेगा कि आप आज नया क्या मैसेज करने वाली हैं.
सरप्राइज भी रोमांस को देता है बढ़ावा-
हर पति को अपनी पत्नी से किसी खास मौकों पर सरप्राइज़ पाने का लालसा होता है. इसलिए आपको अपनी पसंद की उन्हें जन्मदिन या अन्य तरह के मौकों पर उपहार में देना चाहिए. इससे उन्हें खुशी मिलती है.

No comments

Powered by Blogger.