कमर तक लम्बा बाल पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

हर लड़की व महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे घने और मजबूत हो. क्योंकि महिलाओं की खूबसूरती बालों से अधिक हो जाती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. लेकिन आजकल के तनाव का स्तर बढ़ने और प्रदूषण के कारण बालों के झड़ने की समस्या आम हो गई है. कुछ लोग बाल की ग्रोथ और इनके झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के तेल एवं शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बालों की झड़ने की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाती है तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं. जिसका इस्तेमाल कर आप बालों को लंबा, घना और मजबूत बना सकती हैं. आपका बाल कमर तक आसानी से लंबे हो जायेंगे.

Third party image reference
तो चलिए जानते हैं-
1 .बाल लंबे करने के लिए-
बालों का झड़ना लड़कियों को परेशानी में डाल देता है. काले, घने और शाइनी बाल जहां पर्सनैलिटी में निखार लाने का काम करता है वही अगर बालों की ग्रोथ रुक जाए तो हेयर स्टाइल भी ढंग से नहीं बन पाता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं. जिसे बालों का झड़ना जल्दी रुक जाए. अगर हेयर फॉल की अनदेखी कर दी जाए तो दोबारा बालों को सही होने में बहुत समय लगता है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने बालों का केयर करना शुरू कर दें. जिससे आप लंबे, घने और शाइनी बाल पा सकती हैं.
2 .जैतून का तेल-

Third party image reference
जैतून का तेल की मालिश शरीर और फिर दोनों को आराम देता है. हल्के गुनगुने जैतून की तेल को 45 मिनट तक सिर में मालिश करें. यदि आपके पास समय हो तो सिर में एक रात के लिए तेल लगा रहने दें. अगले दिन बालों को शैंपू से धो लें. ध्यान रहे जब आप बालों को धोएं तो पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए.
3 .हेल्दी डाइट लें-
स्वस्थ शरीर और बाल दोनों के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है. यदि आप भी लंबे और घने बाल की चाहत रखती है तो आप प्रतिदिन आहार में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में लें प्रोटीन की कमी से बालों में दो मुंहे होने की समस्या शुरू हो जाती है. अगर आपके दोनों हैं हो रहे हैं तो तुरंत उपचार शुरू कर दें.
4 .नारियल का तेल-

Third party image reference
नारियल का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. बालों को लंबा करने के लिए रात को सोने से पहले प्रतिदिन नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके बालों में लगाकर अच्छी तरह मसाज करें और इस तेल को रात भर लगा रहने दें. इसके बाद सुबह बाल शैंपू से धो लें.
5 .आलू का रस-

Third party image reference
बालों के झड़ने पर आलू का रस काफी मददगार होता है दो या तीन आलू का जूसर से जूस निकाल लें. अब रस को सिर धोने से 15 मिनट पहले बालों में लगा ले. आलू में मौजूद विटामिन बी बालों को लंबा बनाने में मददगार होता है.
6 .दही और अंडा-
दो अंडे लेकर इसके अंदर काफी पिला और सफेद हिस्सा निकाल लें दो चम्मच दही में मिलाकर इसे आधे घंटे के लिए बालों में लगाएं. सूखने पर शैंपू कर लें. इससे बालों की जड़ें मजबूत होती है एवं बालों को पोषण मिलता है. जिससे बालों को लंबा करने में मदद मिलती है.
7 .संतरे का रस-

Third party image reference
संतरे का रस और सेब का रस दोनों को मिलाकर बालों में लगाने से बाल लंबे और काले होते हैं. इस तरह का मिश्रण आप सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं. इस मिश्रण को लगाने के बाद सूखने पर धो लें. इससे आपके बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी.
8 .शिकाकाई और मेहंदी-

Third party image reference
बालों के लिए मेहंदी और शिकाकाई का मिश्रण बहुत कारगर माना जाता है. लोहे की कड़ाही में मेहंदी और शिकाकाई को पकाकर ठंडा होने पर बालों पर लगाने से बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है.
9 .प्याज-

Third party image reference
प्याज का प्रयोग बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आप दो प्याज का रस निकालकर बालों की जड़ों तक अच्छी तरह लगाएं. अब इस रस को 30 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी और शैंपू की सहायता से बाल धो लें. ऐसे करने से बाल तेजी से बढ़ने लगेंगे.
10 . एलोवेरा और अंडा-

Third party image reference
एलोवेरा जेल और अंडे को अच्छी तरह मिलाकर बालों में लगाएं. सूखने के बाद सिर को शैंपू से धो लें. इसके बाद बालों में कंडीशनर करना ना भूलें. क्योंकि एलोवेरा लगाने के बाद बालों में कठोरता आ जाती है. आप चाहे तो एलोवेरा लगाने से पहले बालों को स्टीम दे सकते हैं. इसे भी बालों को लाभ मिलेगा.

No comments

Powered by Blogger.