आँखों के निचे पड़े डार्कसर्कल हटाने के घरेलू उपाय
हर किसी की चाहत होती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखें. खासकर लड़कियां और महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के उपाय करती रहती हैं. लेकिन आंखों के नीचे काले घेरे आपकी खूबसूरती पर दाग लगा देते हैं. आंखों के नीचे काले घेरे होने पर चेहरा खराब दिखने लगता है. बुझा- बुझा और बीमार नजर आता है तथा इनके कारण उम्र अधिक लगने लगती है. इसलिए थोड़ा सा भी ऐसा लगे तो उपचार कर लेना चाहिए. अन्यथा अधिक बढ़ जाने के बाद मिटाना मुश्किल हो सकता है.
Third party image reference
आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल ना सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों के लिए भी बड़ी समस्या का कारण होता है. जिसमें स्ट्रेस लेना, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, बेतरतीब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्या, चेहरे की साफ सफाई पर ध्यान ना देना आदि शामिल है. डार्क सर्कल मिटाने के घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाई जा सकती है.
Third party image reference
चलिए जानते हैं-
आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण हो सकते हैं हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ सामान्य लेकिन ध्यान देने वाले कारण बता रहे हैं जिससे आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं.
नींद पूरी न होना.
जरूरत से ज्यादा देर तक सोना.
अभी थकावट होना.
आहार में पौष्टिक तत्वों की कमी होना.
अधिक मेकअप लगाने की वजह से.
त्वचा में संक्रमण जैसे एक्जिमा या खुजली होने के कारण.
बढ़ती उम्र, नाक की एलर्जी.
धूप की वजह से या धूप में सनस्क्रीन का प्रयोग न करने की वजह से.
किसी लंबी बीमारी के बाद कमजोरी होने के कारण.
डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय-
1 .कच्चा आलू-
Third party image reference
कच्चे आलू में प्राकृतिक रूप से ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा के रंग को साफ करते हैं. आंखों के काले घेरे भी इसे हल्के हो सकते हैं. इसके लिए कच्चे आलू को पीस कर इसका रस निकाल लें. अब रस को रुई की मदद से आंखें बंद करके आंखों के चारों तरफ लगा ले. 10-15 मिनट लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. सप्ताह में दो से तीन बार इसे लगाने से काले घेरे धीरे-धीरे सामान्य हो जाते हैं. अगर आलू का रस निकालने में परेशानी हो तो आप कच्चे आलू की स्लाइस आंख पर रखकर भी डार्कसर्कल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
2 .नारियल का तेल-
Third party image reference
नारियल का तेल नाजुक त्वचा के लिए अच्छा मॉइश्चराइजर का काम करता है. रात को सोने से पहले अपने हाथों में नारियल का तेल लेकर हल्के हाथों से आंखों के नीचे मालिश करें. इस प्रकार कम से कम 1 हफ्ते तक करें. आपको खुद ही फर्क नजर आएगा.
3 .बादाम का तेल-
Third party image reference
बादाम का तेल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है और इसका तेल त्वचा को कोमल बनाता है. बादाम का तेल आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाता है एवं इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. इसके लिए आपको थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर डार्कसर्कल पर लगाना है और हल्के हाथों से मसाज करनी है और फिर तेल को ऐसे ही लगा छोड़ देना है. सुबह जब सो कर उठे तो आंखे धो लें. हफ्ते भर में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा.
4 .टमाटर-
Third party image reference
टमाटर में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो हमारी त्वचा के काले घेरे को हल्का कर देते हैं और त्वचा को एक चमक प्रदान करते हैं. एक चम्मच टमाटर का जूस निकालकर उसमें नींबू की कुछ बूंदे और टकसाल के पत्ते की कुछ बूंदें मिलाकर जूस तैयार कर लें. अब इस जूस को पीने से आंखों के काले घेरे को आसानी से दूर करने में मदद मिलती है. इसके अलावे आप टमाटर के रस डार्क सर्कल पर लगा सकते हैं.
5 .नींबू-
Third party image reference
नींबू डार्कसर्कल से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभाता है. यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है एवं इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है. डार्कसर्कल से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस लेकर कॉटन की सहायता से आंखों के नीचे लगाएं. 15 मिनट लगा रहने दें इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. ऐसा नियमित करने से डार्कसर्कल की समस्या से छुटकारा मिलेगी.
Post a Comment