अनचाहे गर्भ से बचने के सबसे बेहतर उपाय, महिलाएं जरुर जानें
आज के वर्तमान समय में बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो शादी के बाद तुरंत मां बनना चाहती हैं तो बहुत से ऐसे भी महिलाएं हैं जो तुरंत मां बनना नहीं चाहती हैं. इसलिए उनके मन में इस बात की चिंता बनी रहती है कि अपने पार्टनर के साथ रहने से कहीं वह प्रेग्नेंट ना हो जाए. जिसके कारण उनके रिलेशनशिप में भी खटास आ जाती है. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे. जिसे अपनाकर आप अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं. साथ ही साथ इससे महिलाओं के रिलेशनशिप में भी कोई खटास नहीं आएगा.
Third party image referenceतो चलिए जानते हैं अनचाहे गर्भ से बचने का बेहतर तरीका-
1 .Copper-t-
अगर कोई महिला गर्भ धारण नहीं करना चाहती है तो copper-t का इस्तेमाल कर सकती है. इसके इस्तेमाल से महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं और गर्भवती होने से बच जाती है. साथ ही साथ इससे महिलाओं के शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है और उनका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद भी रहता है. copper-t का इस्तेमाल प्रेग्नेंट होने से बचने के लिए सबसे बेहतर और अच्छा तरीका माना गया है. इसका इस्तेमाल महिलाएं कर सकती हैं.
2 .गर्भनिरोधक रिंग-
अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए गर्भनिरोधक रिंग का इस्तेमाल सबसे बेहतर तरीका माना जाता है. यह रिंग बहुत ही छोटी और लचीला होता है. जिससे महिलाओं के शरीर में डाल दिया जाता है. शरीर में प्रवेश करने के बाद यह रिंग एक विशेष प्रकार का हार्मोन्स रिलीज करता है. जिससे महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती हैं. इसलिए अगर कोई महिला अनचाहे गर्व से बचना चाहती है तो इस तरीकों को अपनाकर बच सकती है.
3 .गर्भनिरोधक गोलियां-
आजकल बाजार में बहुत से गर्भ निरोधक गोलियां मौजूद है. जिसका सेवन कर आप अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं. लेकिन बहुत सी दवाएं ऐसी है जिसे महिलाओं को शारीरिक हानि भी होती है. इसलिए गर्भ निरोधक टेबलेट लेने से पहले इसके बारे में सही जांच कर लें. तभी इस दवा का सेवन करें. गर्भवती होने से बचने के लिए यह बेहतर तरीका है.
4 .कंडोम का इस्तेमाल-
अगर किसी महिला का पुरुष पार्टनर कंडोम का इस्तेमाल करते हैं तो इससे महिला अनचाहे गर्भ से बच सकती है. यह तरीका महिलाओं के लिए सबसे बेहतर होता है. इससे महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है और ना ही उन्हें किसी बात को लेकर चिंता करने की जरूरत होती है. यह तरीका महिलाओं को गर्भवती होने के साथ-साथ संक्रमण से भी बचाव करने में मददगार होता है.
5 .मासिक धर्म साइकलिंग-
मासिक धर्म होने के 7 दिन को इनफर्टाइल दिन कहा जाता है. इस बीच महिलाओं को गर्भधारण करने की संभावना बहुत ही कम होती है. लेकिन इसे पूरी तरह से सेफ नहीं माना जाता है क्योंकि सभी महिलाओं की प्रेगनेंसी साइकिल अलग- अलग होती है. लेकिन इस दौरान महिलाओं में गर्भवती होने की संभावना 80% तक कम हो जाती है.
Post a Comment