35 की उम्र के बाद पुरुषों को करवाने चाहिए ये जांच

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान के साथ- साथ शरीर पर भी ध्यान रखना आवश्यक है और अगर आप 35 की उम्र पार कर चुके हैं तो आपको 5 जांच जरूर करवाना चाहिए. क्योंकि 35 की उम्र के बाद शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होने लगती है. जिन पर अगर आप समय रहते ध्यान नहीं देते हैं तो यह बीमारियां गंभीर हो जाती है और इसे बाद में संभालना मुश्किल हो जाता है. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से पांच ऐसे जरूरी जांच के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप को जरूर करवानी चाहिए.

Third party image reference
चलिए जानते हैं-
1 .बीएमआई की जांच करवाएं-

Third party image reference
बीएमआई यानि बॉडी मास इंडेक्स एक साधारण सी स्वास्थ्य जांच है. इस जांच में व्यक्ति की लंबाई और उसके वजन का अनुपात निकाला जाता है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति कितना स्वस्थ है.
2 .दांतों की जांच-

Third party image reference
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपके दांतों और दिल का आपस में गहरा संबंध होता है. दांतों में होने वाले कई तरह की सामान्य समस्याएं हार्टअटैक का कारण बन सकते हैं. इसलिए हर साल अपने दांतों की जांच अवश्य करवाएं.
3 .ब्लड शुगर-

Third party image reference
ब्लड शुगर आजकल एक आम समस्या होते जा रही है जो 35 की उम्र के बाद ही नहीं बल्कि कई लोगों को इससे पहले भी देखी जा रही है. ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाने पर डायबिटीज हो जाता है. इसलिए 35 की उम्र के बाद साल में एक- दो बार अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करवाने चाहिए. क्योंकि ब्लड शुगर के शुरुआती दौर में कोई खास लक्षण नजर नहीं आते हैं. जिससे व्यक्ति को पता नहीं चल पाता है कि हमारे शरीर में ब्लड शुगर बढ़ रहा है.
4 .कोलेस्ट्रोल-

Third party image reference
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट ब्लॉक आदि समस्याओं का खतरा अधिक हो जाता है. दरअसल कोलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण धमनियों में प्लाक जमुना शुरू हो जाता है. इसलिए इसकी जांच अवश्य करवानी चाहिए.
5 .मेटाबॉलिज्म-

Third party image reference
आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म पर ही आपका स्वास्थ्य निर्भर करता है. यदि आपका मेटाबोलिज में कमजोर है तो आपको कई रोगों जैसे डायबिटीज, मोटापा कमजोरी आदि का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए मेटाबॉलिज्म की जांच अवश्य करवानी चाहिए.

No comments

Powered by Blogger.