चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए नारियल तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

नारियल तेल का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में किया जाता है. खाना बनाने चेहरे और बालों में लगाने के लिए नारियल तेल का खूब इस्तेमाल किया जाता है. इसके गुणों के बारे में जितना बात किया जाए वह कम ही होगा. यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, बालों को पोषण देता है और उसे स्वस्थ रखता है. यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. मेरे कहने का मतलब यह है कि आप अपनी त्वचा को खूबसूरत और जवान बनाए रखने के लिए नारियल तेल का उपयोग आंख मूंदकर कर सकते हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों को इसका इस्तेमाल करने का तरीका मालूम नहीं होता है. जिससे लाभ नहीं उठा पाते हैं.

Third party image reference
तो चलिए जानते हैं-
1 .नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल तत्व मौजूद होते हैं. इसलिए इसे खूबसूरती बढ़ाने के लिए अच्छा उपाय माना गया है. नारियल तेल से गले और चेहरे पर अंगुलियों की मदद से गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं और इसे रात भर लगा रहने दें. अगली सुबह क्लींजर से धो लें.

Third party image reference
2 .नारियल तेल को स्क्रबर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए कुछ चम्मच नारियल तेल ने इसमें समान मात्रा में नमक या चीनी को अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें वेनिला की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं या जरूरत के अनुसार अन्य सुगंधित तेल भी मिला सकते हैं. यह प्राकृतिक स्क्रबर आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होगा.
3 .नारियल तेल को शरीर के हिस्सों पर भी लगा सकते हैं. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है. इसे लगाने के लिए अपनी हथेली में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल ले दोनों हथेलियों से तेल को रब करें. अब इस तेल को चेहरे गले साथ ही शरीर के अन्य शुष्क हिस्सों पर लगाएं. इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और वह चमकदार होगा.

Third party image reference
4 .नारियल तेल की मदद से चेहरे पर पड़े झुर्रियों को भी हटाया जा सकता है. इसलिए आंखों के नीचे मौजूद झुर्रियों पर क्रीम की बाजार नारियल तेल का उपयोग करें. लेकिन ध्यान से तेल को लगाएं ताकि यह आंखों में ना जाए.
5 .होठों को मुलायम बनाने के लिए नारियल का तेल बेहतरीन उपाय है. इसके लिए नारियल तेल को अंगुली के पोरों से होठों पर हल्का हल्का लगा कर रगड़ें.
6 .नारियल तेल को हाइलाइटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे खासकर कान, नाक, चीकबोन्स, भौंहों के पास लगाएं चेहरे की चमक बढ़ेगी.
7 .नारियल का तेल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है इसलिए नहाने के तुरंत बाद नारियल तेल लगाएं.
8 .हाथों और पैरों के नाखून के लिए भी नारियल का तेल बेहद फायदेमंद होता है. इसके लिए रात को सोने से पहले प्रतिदिन नारियल का तेल नाखून पर लगा कर मसाज करें. इससे आपके नाखून मुलायम होंगे और चमकदार बनेंगे.
9 .नारियल तेल को त्वचा पर लगा कर मसाज करें. इससे रक्त प्रवाह अच्छी होती है और त्वचा को पोषण प्राप्त होता है. जिससे त्वचा चमकदार बनता है.

No comments

Powered by Blogger.