ऐसे होती है डायबिटीज, जानें लक्षण और घरेलू उपचार

दोस्तो, डायबिटीज बहुत तेजी से पांव पसार रहा है. डायबिटीज आज किसी को भी डायबिटीज हो जा रही है. इसके लिए उम्र मायने नहीं रख रहा है. डायबिटीज दो प्रकार की होती है. पहला टाइप-1 जिसमें इंसुलिन आपके शरीर में बनता ही नहीं है. इसलिए हर दिन आपको बाहर से इंसुलिन इंजेक्शन के द्वारा लिया जाता है और दूसरा टाइप-2 इसमें लगभग थोड़ा बहुत इंसुलिन बनता है लेकिन दोनों ही टाइप किसी भी व्यक्ति के लिए लगभग सामान्य नहीं है. वैसे व्यक्ति जो डायबिटीज से ग्रस्त होते हैं. उन मरीजों में सबसे ज्यादा मौत हो जाती है जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक से ही होती है.

Third party image reference
अगर आप डायबिटीज को नजरअंदाज कर रहे हैं तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. डायबिटीज को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है.
आपको बताते चलें कि पूरे भारत देश में लगभग 29 करोड लोग डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे हैं. इसका मुख्य कारण यह है गलत जीवनशैली, ज्यादा मोटापा होना, आपका शरीर से शारीरिक मेहनत ना करना, मानसिक तनाव होना, वसा, चीनी या अधिक कैलोरी वाला खानपान सेवन करना. अगर हम अपने जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव लाते हैं तो डायबिटीज को हम नियंत्रण में रख सकते हैं.
डायबिटीज के लक्षण-
बार बार भूख का लगना, अचानक वजन का कम होना, प्यास अधिक लगना, बार-बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस करना, शरीर में अचानक घाव का बनना और जल्दी ठीक नहीं होना, आंखों से धुंधला दिखाई देना, त्वचा में रूखापन व खुजली होना आदि डायबिटीज के सामान्य लक्षण है.
डायबिटीज से बचने का घरेलू उपाय-
1 .तुलसी की पत्ती-
तुलसी की पत्ती आपके डायबिटीज को नियंत्रित रखने में काफी मददगार होता है. तुलसी की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. आप सुबह उठकर खाली पेट चार- पांच तुलसी की पत्ती रोजाना चबाएं. इससे आपको काफी लाभ होगा. आप चाहे तो तुलसी का रस निकालकर भी पी सकते हैं. यह एक अच्छा इलाज है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार होता है.
2 .सब्जियां-
कई सब्जियां भी है जो डायबिटीज में मदद करती है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप सब्जियों में तोरी, लौकी, परवल, पालक, पपीता आदि का अधिक से अधिक सेवन करें. इससे आपको शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलेगी.
3 .ग्रीन टी-
अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको ग्रीन टी का सेवन करना फायदेमंद होगा. प्रतिदिन सुबह-शाम ग्रीन टी पीने से आपको बहुत लाभ होगा. क्योंकि ग्रीन टी में उच्च मात्रा में पॉलिफिनोल पाया जाता है. यह एक सक्रिय एंटी ऑक्सीडेंट है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होता है.
4 .जामुन की गुठली-
जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके लिए जामुन की गुठली को अच्छी तरह से सुखा लीजिए. सूखने के बाद इन्हें पीसकर पाउडर बना लीजिए. अब इस पाउडर को सुबह- सुबह खाली पेट एक चम्मच की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें. इससे आपका शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा.
5 .करेला-
शुगर के मरीजों के लिए करेला का सेवन करना और करेले का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है. इसलिए शुगर के मरीजों को करेले का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए और इसका रस पीना चाहिए. उबले हुए करेले का पानी डायबिटीज को बहुत जल्द ही नियंत्रित करने की क्षमता रखता है.

No comments

Powered by Blogger.