चेहरे से झुर्रियां हटाने के बेहतर घरेलू उपाय
एक उम्र के बाद त्वचा वह चेहरे पर झुरिया आना आम बात होती है. लेकिन कई बार उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगते हैं. जिसके लिए लड़कियां वह महिलाएं कई तरह के क्रीम लोशन आदि का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं होता है. कुछ लड़कियां वह महिलाएं झुर्रियों को छुपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन मेकअप हटते ही चेहरे खराब दिखने लगते हैं. अगर आप भी झुर्रियों से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप चाहे तो झुर्रियों को घर बैठे ही दूर कर सकते हैं. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं. जिसकी मदद से आप चेहरे से झुर्रियां हटाकर चेहरे को सुंदर बना सकती हैं.
Third party image reference
तो चलिए जानते हैं-
1 .नींबू और गुलाब जल-
Third party image reference
नींबू और गुलाब जल सौंदर्य बढ़ाने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है. अगर आप चेहरे की झुर्रियों को हटाना चाहते हैं तो एक चम्मच गुलाबजल में नींबू की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर हल्के हाथों से मसाज करें. सुबह उठने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. आपको बता दें कि गुलाब जल और नींबू में पाए जाने वाले anti-aging गुण झुर्रियों को हटाने में आपकी काफी मदद करेंगे और आपका चेहरा सुंदर दिखेगा.
2 .चीनी और नींबू-
Third party image reference
चीनी और नींबू की मदद से आप झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए नींबू के रस को चीनी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें. 20 मिनट बाद इसे हल्का गर्म पानी से धो लें. कुछ दिनों तक नियमित इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलेगी.
3 .मलाई और नींबू-
Third party image reference
एक चम्मच मलाई में नींबू की कुछ बूंदें को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे झुर्रियों को दूर करने में मदद मिलेगी. मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे में निखार लाता है और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलती है. इसके लिए इसे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दे जब सूख जाए तो पानी से धो लें.
4 .ऑलिव आयल और नींबू-
Third party image reference
चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए ऑलिव आयल में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और इसे 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. नियमित इसका प्रयोग चेहरे पर करने से झाइयों की समस्या से निजात मिलती है. क्योंकि ऑलिव आयल में त्वचा में कसावट लाने का गुण होता है.
Post a Comment