जल्दी मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आजकल के लाइफस्टाइल में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपनी सेहत और शरीर का ध्यान रखना मुश्किल हो गया है. इसके अलावा ज्यादातर लोग जंक फूड का सेवन करना बहुत पसंद करते हैं. जिसका सारा नतीजा उनके मोटापे पर दिखने लगता है. जिसे कम करने के लिए लोग कई तरह के दवाओं का सेवन करते हैं. बहुत से लोग खाना कम कर देते हैं. लेकिन आपको बता दें कि आप प्रतिदिन की दिनचर्या में अगर इन 5 आदतों को शामिल करते हैं तो आपको तेजी से मोटापा कम करने में मदद मिलेगी.
![]() |
| जल्दी मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स |
चलिए जानते हैं-
1 .खाना खाने के बाद तुरंत पानी न पिए-
कई लोग खाना खाने की बात तुरंत ही भरपेट पानी पी लेते हैं. लेकिन आपको ऐसा करना बिल्कुल ठीक नहीं है. हमेशा खाना खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए. ज्यादा प्यास लग रही हो तो आप ऐसे में हल्के गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं.
2 .मॉर्निंग वॉक-
प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक करने से 25 फ़ीसदी कैलोरीज रोजाना बर्न होती है. इसके अलावा खाना खाने के बाद भी आप थोड़ी देर पहले तो आप को तेजी से मोटापा कम करने में मदद मिलेगी.
3 .ग्रीन टी का सेवन-
आजकल ज्यादातर लोग चाय पीने के आदी हो चुके हैं. लेकिन अगर आप तेजी से मोटापा कम करना चाहते हैं तो दूध की चाय की जगह ब्लैक- टी या ग्रीन- टी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा. नियमित ग्रीन टी का सेवन करने से आपको मोटापा कम करने में मदद मिलती है क्योंकि इससे भूख कंट्रोल में रहता है.
4 .एक्सरसाइज-
मोटापा को कम करने के लिए नियमित रूप से सुबह उठकर एक्सरसाइज अवश्य करें. खासकर आप ऐसे आसनों को करें जिसमें आपकी पेट और कमर को कम करने में मदद मिले. क्योंकि मोटापे का ज्यादा असर पेट और कमर पर ही दिखती है., सर्वांगासन भुजंगासन, वज्रासन, पद्मासन आदि करके आप मोटापा को जल्दी कम कर सकते हैं.
5 .नींद-
मोटापा को जल्दी कम करने के लिए भरपूर नींद लेना आवश्यक होता है क्योंकि पूरी नींद नहीं होने के कारण तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं जो आपको खाने के लिए प्रेरित करते हैं. जिससे पेट की चर्बी ज्यादा बढ़ती है. 6 से 7 घंटे सोने वाले लोगों में फैट बहुत कम होता है. इसलिए अगर आप मोटापा कम करने की सोच रहे हैं तो भरपूर नींद लें.

Post a Comment