सर्दी-जुकाम होने पर भूलकर भी न करें ये काम
अक्सर लोगों को सर्दी- जुकाम की समस्या हो जाती है. इस सर्दी- जुकाम को साधारण सी बीमारी समझकर लोग लापरवाही बरतते हैं. लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
आपको बता दें कि जुकाम एक तरह की एलर्जी है. जिसमें नाक से पानी या बलगम आता है. जुकाम में हमारे स्वसन तंत्र में पस सेल्स और पानी का मिश्रण बन जाता है और इसी का नाक और गले के माध्यम से सेक्रेशन होने लगता है. आपको बता दें कि जुकाम अपने आप में कोई बीमारी नहीं है बल्कि किसी दूसरी बीमारी का लक्षण है कि स्वसन तंत्र में एलर्जी इंफेक्शन हो चुका है और निमोनिया और यू आर आई जैसी दूसरी बीमारियां होने की संभावना ज्यादा है. इसलिए जुकाम को साधारण बीमारी समझकर लापरवाही बरतना अच्छा नहीं है.
google-Copyright Holder: suman beauty
तो चलिए जानते हैं सर्दी- जुकाम होने पर कौन से काम नहीं करना चाहिए-
1 .नाक- मुंह पर हाथ-
सर्दी- जुकाम होने पर या खांसी आने की समस्या हो जाती है और लोग जब छींक आती है तो अपने नाक मुंह को हाथ से ढक लेते हैं. लेकिन ऐसा करना अच्छा नहीं होता है क्योंकि ऐसा करने से जुकाम के कीटाणु आपके हाथ में पहुंच जाते हैं और जब आप किसी चीज को छूते हैं वहां वह कीटाणु चले जाते हैं. ऐसे में आप के बीमार होने के साथ-साथ आपके आसपास के लोगों के संक्रमित होने का खतरा ज्यादा हो जाता है. बेहतर रहेगा कि ऐसे में आप टिशू पेपर का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल के बाद उसे डस्टबिन में डाल दें.
google-Copyright Holder: suman beauty
2 .ड्राइव करने से बचें-
सर्दी- जुकाम की जब समस्या हो जाती है तो अक्सर लोग रात को नींद नहीं ले पाते हैं. लेकिन इस दौरान ऐसी दवाइयां खानी पड़ती है जिससे नींद, झपकी और सुस्ती जैसा महसूस होता है. जिसका असर ड्राइविंग पर पड़ सकता है और आप ड्राइविंग करते समय झपकी ले सकते हैं, सो सकते हैं, जिससे खतरा हो सकता है. इसलिए इस दौरान ड्राइविंग करने से बचें या फिर ज्यादा जरूरी हो तो सोच समझ कर ही फैसला लें.
google-Copyright Holder: suman beauty
3 .अपने काम पर ना जाएं-
आपको जुकाम हो तो आप जहां भी काम करते हो ऑफिस दुकान आदि तो ना जाए. अगर आप ऑफिस जाते हैं तो आप अपने जुकाम से दूसरे लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं. साथ ही आराम ना मिलने की वजह से आपका जुकाम जल्दी ठीक नहीं होगा. इसलिए सर्दी- जुकाम के दौरान घर पर ही आराम करना बेहतर होगा.
google-Copyright Holder: suman beauty
4 .अपने आप दवाइयों का सेवन ना करें-
कई लोग सर्दी- जुकाम होने पर इसे साधारण समझ कर कोई एंटीबायोटिक दवाइयां लेकर सेवन करने लगते हैं. लेकिन ऐसा ना करें चिकित्सा का यह नियम है. जब तक बीमारी का ठीक प्रकार से पहचान ना हो जाए दवाई सेवन नहीं करना चाहिए हो सकता है आप जिसे आम सर्दी- जुकाम समझ रहे हो वह किसी और समस्या का लक्षण हो. इसलिए आपको जुकाम होने पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए और जांच के बाद जो डॉक्टर दवाइयां दे उसका सेवन करना आपके लिए बेहतर होगा.
5 .धूम्रपान से बचें-
सर्दी जुकाम में लोग खुद को गर्म रखने के लिए शराब निकोटीन और मा दक द्रव्यों का सेवन बढ़ा देते हैं लेकिन इससे आपको फायदा होने की वजह नुकसान होता है. यदि आप सिगरेट का सेवन करते हैं तो ठंड में पहले से सी कुड़ी रक्त नाली की संवेदना और कम हो जाती है. इसे हार्टअटैक डायबिटिक फुट के रोगियों में पांव के अल्सर और न्यूरोपैथी की शिकायत हो सकती है. साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है. इसलिए सर्दी जुकाम होने पर धूम्रपान से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा.
google-Copyright Holder: suman beauty
6 .ठंड में ना जाए-
अगर आप सर्दी- जुकाम की समस्या से पीड़ित है तो आपको शरीर का तापमान नियंत्रित रखना चाहिए. एकदम से तापमान में परिवर्तन आपकी जुकाम को और खराब बना सकता है. इसलिए सर्दी जुकाम होने पर ठंडे से गर्म व गर्म से एकदम ठंडे वातावरण में जाने से बचे ऐसा करने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है.
7 .ठंडी चीजों का सेवन ना करें-
अक्सर लोग जुकाम में भी ठंडी चीजों का सेवन करते हैं और उन्हें ठंडी चीजें खाने का मन करता है. लेकिन आप ठंडी चीजों के सेवन से बचें क्योंकि ठंडी चीजें दही, चावल, ठंडा पानी, आइसक्रीम, केला, चॉकलेट और दूध जैसी चीजों का सेवन करने से आपको ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है और यह समस्या आपकी बढ़ सकती है. इसलिए सर्दी- जुकाम होने पर ठंडी चीजों के सेवन से बचें.
Post a Comment