शादीशुदा महिलाएं क्यों लगाती हैं सिंदूर,जाने इसके लाभ

जैसा कि आप जानते हैं कि जब लड़के- लड़कियों की शादी होती है. तो कई परंपराएं निभाई जाती है. इन्हीं में से एक परंपरा होती है दूल्हे का दुल्हन की मांग में सिंदूर भरना. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर शादीशुदा महिलाएं सिंदूर क्यों लगाती हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंदूर लगाने के पीछे कई वैज्ञानिक और धार्मिक कारण हैं. आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से उन्हीं बातों पर चर्चा करेंगे.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
जानकारों का कहना है कि महिलाओं के माथे पर जिस जगह पर सिंदूर लगाकर मांग भरी जाती है. उस जगह पर मस्तिष्क की एक महत्वपूर्ण ग्रंथि होती है. यह बहुत संवेदनशील माना जाता है जिसे ब्रहारंध के नाम से जाना जाता है. यह ग्रंथि कपाल के अंत से लेकर सिर के अंत तक जाती है यही कारण है कि यहां सिंदूर लगाया जाता है क्योंकि सिंदूर में एक ऐसी धातु मौजूद होती है. जो सिर की ब्रहारंध ग्रंथि के लिए सिंदूर औषधि का काम करती है. विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लगाने से महिलाओं में तनाव की समस्या दूर रहता है और उनका मस्तिष्क हमेशा चैतन्य अवस्था में रहता है.

Copyright Holder: Kalyan ayurved
सिंदूर लगाने के फायदे एवं विवाह के बाद ही क्यों लगाया जाता है सिंदूर-
सिंदूर को मांग में विवाह के बाद ही भरा जाता है क्योंकि विवाह के बाद महिलाओं पर कई तरह की जिम्मेदारी आ जाती है. उनके ऊपर घर गृहस्ती का काफी दबाव आ जाता है. जिसके वजह से उनके चिंता और अनिद्रा जैसी कई कारक देखने को मिलते हैं. सिंदूर में मौजूद धातु मस्तिष्क के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है. सिंदूर को महिलाओं के सिर्फ सिर पर ही लगाया जाता है क्योंकि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का यह स्थान नाजुक होता है.
विवाहित महिलाओं को सिंदूर लगाने के पीछे कई पौराणिक महत्व भी है. माना जाता है कि अगर अपनी की मांग के बीच में सिंदूर लगा हुआ है तो उसके पति की अकाल मृत्यु नहीं होती है. इसके लगाने से महिला का पति कई तरह की कष्ट और संकटों से बच जाता है.
महिलाओं को सिंदूर लगाने के बारे में कहना है कि मांग में सिंदूर को बालों में छिपाकर नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से उनका पति समाज में छिप जाता है. महिला के पति को समाज में ज्यादा यश की प्राप्ति नहीं होती है. यही कारण है कि सिंदूर हमेशा लंबा और इस तरह लगाएं कि सभी को दिखे.
विवाह के बाद महिला के मांग में सिंदूर लगाने एक यही कारण है कि देखने वाले हर व्यक्ति को यह पता हो जाता है कि यह शादीशुदा महिला है.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. अगर अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं यह जानकारी आपको कैसी लगी.
धन्यवाद.
आपका दिन शुभ हो.

No comments

Powered by Blogger.