शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने से होते हैं ये फायदे

हर किसी को जीवन में कभी न कभी मन में यह सवाल उठता है कि क्या शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाना जरुरी है.अन्तरंग संबंधों पर शादी का क्या असर पड़ता है? क्या किसी रिश्ते को सफलता और असफलता शारीरिक संबंध पर ही निर्भर करती है?क्या शारीरिक संबंध नही बनाया जाय तो रिश्ता ख़त्म हो जायेगा?

google-Copyright Holder: Kalyan ayurved
शारीरिक संबंध को लेकर अपनी सोच होती है.मूल रूप से संबंध बनाना एक प्यार जताने का तरीका है.जब दो लोग इस रिश्ते को लेकर आस्वस्त हो जाते हैं.और उनके बीच विश्वास कायम हो जाता है तो शारीरिक संबंध के लिए आगे बढ़ पाते हैं.

google-Copyright Holder: Kalyan ayurved
शादी के बाद हमारे समाज में शारीरिक संबंध बनाना जायज माना जाता है.लेकिन लिव इन रिलेशनशिप ने इस सोच को काफी हद तक प्रभावित किया है.लेकिन ऐसे में जानना जरुरी है कि किसी रिश्ते ही नही बल्कि स्वास्थ को ठीक रखने के लिए शारीरिक संबंध कितना फायदेमंद होता है.
तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
1 .शारीरिक संबंध प्यार जताने का जरिया है.
शादी के बाद शारीरिक संबंध या फिर अन्तरंग संबंध बहुत महत्वपूर्ण है.क्योंकि यह प्यार जताने का बहुत अच्छा तरीका है.अक्सर देखा गया है की जिन रिश्तों में शारीरिक संबंध की कमी होती है.उसमे बहुत जल्दी दरार पड़ जाती है और पति-पत्नी में मन- मुटाव चलने लगता है.इसलिए शादी के बाद शारीरिक संबंध जरुरी होता है.
2 .शारीरिक संबंध बनाना रूचि दिखाने का तरीका है.
संबंध लाइफ से यह भी पता चलता है कि पति-पत्नी के बीच कैसी अंडरस्टैंडिंग है. और वे एक दुसरे को कितना चाहते हैं.एक दुसरे के लिए कितना सोचते हैं.किसी भी कपल्स के लिए संबंध लाइफ उनके बीच भरोसे की निशानी है.इस रूचि को दिखने के लिए शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाना फायदेमंद होता है.
3 .शारीरिक संबंध तनाव दूर करने और झगडे को सुलझाने में भी मददगार होता है.
कई शोध से ये बात सामने आई है कि शारीरिक संबंध बनाने से तनाव से मुक्ति मिलती है,ऐसे में शारीरिक संबंध तनाव से मुक्ति देने के साथ छोटे-छोटे मन-मुटाव को भी दूर करता है.
4 .शारीरिक संबंध असुरक्षा की भावना को ख़त्म करता है.
शारीरिक संबंध से पार्टनर्स के बीच भरोसा बढ़ता है.और दोनों के बीच किसी तरह की असुरक्षा की भावना है तो दूर हो जाती है.
5 .शारीरिक संबंध स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद है.
कई शोध से ये बातें सामने आई है कि स्वास्थ जीवन के लिए शारीरिक संबंध जरुरी होता है.संबंध के बाद जो हार्मोन बनते हैं.वे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.शारीरिक संबंध बनाने के दौरान लगभग 500 कैलोरी बर्न होती है.जिस वजह से एक्सरसाइज करने जैसा फायदा मिलता है.
धन्यवाद.

No comments

Powered by Blogger.