धनिया पत्ती के फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे
आपने धनिया पत्ती का इस्तेमाल कई बार चटनी और सब्जी में मिलाकर किया होगा लेकिन क्या आपको पता है कि यह भोजन का स्वाद ही नहीं बढाता है बल्कि कई रोगों को दूर कर हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने में बहुत मददगार होता है.
तो चलिए जानते हैं धनिया पत्ती सेवन करने के फायदे -
1.अर्थराइटिस - यह एक जोड़ों में दर्द की समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं लेकिन इससे राहत पाने में धनिया पत्ती आपकी मदद करता है धनिया पत्ती नहीं मिलने पर धनिया का सेवन भी फायदेमंद होता है.
2.मुंह के घाव - मुंह में घाव होने यानि कि छाला पड़ने पर हमें किसी भी चीज खाने में परेशानी होती है खासकर तीखी चीजें खाना तो मुश्किल हो जाता है लेकिन नियमित धनिया पत्ती सेवन करने से पेट ठीक रहता है और मुंह में घाव होने की समस्या कम हो जाती है ऐसे में धनिया चबाकर रस चुसना भी फायदेमंद रहता है क्योंकि धनिया में एंटिसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो छाला ठीक करने में मददगार होता है.
3.नसों के लिए - धनिया के रोजाना सेवन करने से नर्वस सिस्टम मजबूत रहता है और इसके कारण हमारी नसें भी ठीक रहती हैं और नसों में दर्द, खिचांव आदि से छुटकारा मिलता है.
4.अल्जाइमर - धनिया पत्ती रोजाना किसी भी रूप में सेवन करने से अल्जाइमर की समस्या होने की संभावना कम हो जाती है इस प्रकार धनिया आपको अल्जाइमर से भी बचाता है.
5.गैस - धनिया पत्ती की चटनी या धनिया की चाय गैस की समस्या से निजात दिलाने में अभूत मदद करता है इसलिए अगर आपको गैस की समस्या है तो अपने आहार में धनिया को भी शामिल करें इसके आलावा अगर आपको चाय पीना अच्छा लगता है तो आप दूध वाली चाय पीने के बजाय धनिया पत्ती का चाय पीजिये.
6.पेट की पथरी - पेट में यह समस्या होने पर हम बहुत तकलीफ से गुजरने लगते हैं इसके लिए धनिया पत्ती चबाकर या धनिया को उबालकर पानी पीने से पथरी की समस्या से जल्द राहत मिलेगा.
7.बाल का झड़ना - आजकल लगभग हर किसी को बाल झड़ने की समस्या है इसके लिए आप धनिया की मदद ले सकते हैं आप धनिया पत्ती की नियमित सेवन करें इससे बाल जड़ने की समस्या से राहत मिलता है और नए बाल भी उगने लगते हैं.
8.नींद न आने की समस्या - इसके लिए धनिया गुणकारी होती है इसके लिए धनिया को मिश्री के साथ चटनी बनाकार दिन में दो से तिन बार सेवन से रात की नींद अच्छी आती है.
दोस्तों, अगर आप धनिया पत्ती किसी रूप में नहीं खाते होंगे तो आज से ही खाना शुरू कर दें आपके स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार है. धन्यवाद.
Post a Comment